फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On the first day of Chaitra Navratri, 35 thousand devotees bowed their heads in Shaktipeeths.

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्र के पहले दिन हिमाचल के शक्तिपीठों में 35 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Wed, 22 Mar 2023 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/ ऊना/ बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/ ऊना/ बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Mar 2023 09:14 PM IST
सार

नवरात्र मेलों के दौरान पांचों शक्तिपीठों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों के साथ पुलिस कर्मियों की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
On the first day of Chaitra Navratri, 35 thousand devotees bowed their heads in Shaktipeeths.
शक्तिपीठों में 35 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी शक्तिपीठों में बुधवार से चैत्र नवरात्र मेला शुरू हो गया है। पहले नवरात्र मंदिरों के कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं, और दिनभर मंदिरों मां के जयकारों से गूंजते रहे। जानकारी के अनुसार बुधवार को पहले नवरात्र पर शाम चार बजे तक प्रदेश के पांचों शक्तिपीठों में करीब 35,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। पहले नवरात्र पर ज्वालामुखी मंदिर में 10,000, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 4,000 और ब्रजेश्वरी धाम कांगड़ा में 7,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर शीश नवाया। हालांकि प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में चैत्र नवरात्र के पहले दिन कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


पहले दिन शाम चार बजे तक मंदिर में 4270 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुल गए थे। उधर, श्री नयनादेवी मंदिर में मां की आरती के समय झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। पहले दिन करीब 9,000 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की और मन्नत मांगी। नवरात्र मेलों के दौरान पांचों शक्तिपीठों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों के साथ पुलिस कर्मियों की ओर से पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आने वाले दिनों में मंदिरों में ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में खराब माहौल के कारण चिंतपूर्णी मंदिर में कम पहुंचे श्रद्धालु

पंजाब में बने माहौल के कारण चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालु कम पहुंचे। सुबह से शाम तक यहां पर 4931 श्रद्धालुओं ने ही माता के दर्शन किए। पिछले साल नवरात्र मेले के पहले दिन करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया था। मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने माना कि पंजाब में खराब हुए माहौल के कारण मंदिर में श्रद्धालु कम संख्या में पहुंचे। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि वीकेंड पर मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed