Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Assembly Session: Sukhu and Jairam clash in the House over rising debt in Himachal; heated exchange e

विधानसभा सत्र: हिमाचल का कर्ज बढ़ने पर सदन में हंगामा, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष में तीखी बहस

Wed, 18 Nov 2026 03:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 03:58 PM IST
सार

स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच कर्ज के आंकड़ों को लेकर तीखी बहस हुई।

विज्ञापन
himachal Assembly Session: Sukhu and Jairam clash in the House over rising debt in Himachal; heated exchange e
हिमाचल विधानसभा तपोवन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सदन में आमने-सामने आ गए। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दोनों नेताओं के बीच कर्ज के आंकड़ों को लेकर तीखी बहस हुई। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाम इतिहास में एक लाख करोड़ रुपये कर्ज की सीमा पार करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में दर्ज होगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में लिए गए कर्ज का हिसाब सामने रखा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जब इस मुद्दे पर दोबारा जवाब देने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य इस पर आपत्ति जताते रहे। इस दौरान सदन में काफी देर तक हंगामा होता रहा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि संबंधित विभाग मुख्यमंत्री के पास है, इसलिए स्वाभाविक रूप से वही इस पर स्थिति स्पष्ट करेंगे। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा फिर आगे बढ़ी।

विज्ञापन
Trending Videos

जयराम सरकार ने 22000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था: सुक्खू
मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में कहा कि जयराम सरकार ने 22000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। जब जयराम ठाकुर की सरकार सत्ता में आई थी, तब प्रदेश पर 47800 करोड़ रुपये का कर्ज था। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद एक अप्रैल को हिमाचल प्रदेश पर 76830 करोड़ रुपये का ऋण था। इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के समय प्रदेश सरकार पर 69600 करोड़ रुपये का कर्ज था। उनके पास कर्ज लेने की 6000 करोड़ रुपये की सीमा बाकी थी पर उन्हाेंने इसका इस्तेमाल नहीं किया। 11 दिसंबर को कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो 31 मार्च से पहले ही इस शेष सीमा को समाप्त कर ऋण ले लिया गया। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर के बाद की जिम्मेवारी उनकी नहीं थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने यह कर्ज भी भाजपा के खाते में डाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र-धूमल सरकारों से भी कम कर्ज लिया : जयराम
जयराम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल की सरकारों के कार्यकाल से भी तुलना की जाए तो सबसे कम कर्ज उनके कार्यकाल में लिया गया। वर्तमान सरकार ने तो कर्ज लेने की सीमा ही पार कर दी है। उन्होंने कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने के मामले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में इस बारे में बात की थी।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर की सीट पर स्प्रिंग लगा है : सुक्खू 
जब सीएम बोल रहे थे तो जयराम ठाकुर बोलने के लिए खड़े हुए तो मुख्यमंत्री सुक्खू ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी सीट पर लगता है कि स्प्रिंग लगा हुआ है। जयराम बीच-बीच में उठ जाते हैं। बैठने तो दो, उसके बाद कहना। इसके बाद जयराम अपनी सीट पर बैठ गए और मुख्यमंत्री अपनी बात जारी रखने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed