{"_id":"5df51b4b8ebc3e87975ac20e","slug":"himachal-assembly-session-mobile-service-smooth-in-the-house-wives-of-leaders-celebrated-picnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विस सत्र: सदन में दनादन चली मोबाइल सेवा, नेताओं की पत्नियां मनाती रहीं पिकनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विस सत्र: सदन में दनादन चली मोबाइल सेवा, नेताओं की पत्नियां मनाती रहीं पिकनिक
Sun, 15 Dec 2019 12:02 PM IST
Krishan Singh
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन सत्र के समापन पर सत्तापक्ष और विपक्ष ने बेशक अपनी सफलता की कथित आहुतियां डालने के दावे किए लेकिन असलियत में विधानसभा परिसर के भीतर पहले दिन से ही नियम तोड़ने का खेल शुरू हुआ और सियासी मौज होती रही। सत्र के पहले दिन मुकेश अग्निहोत्री को विधानसभा के गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने रोका तो माननीयों के प्रवेश का पुराना फैसला बदल गया।
विज्ञापन
राज्यपाल, विस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री के अलावा सभी विधायकों के लिए विस का मुख्य गेट खोल दिया गया। सदन में सत्तापक्ष की गैलरी और लंच हाल में रोजाना भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मेला चर्चा का विषय बना रहा। सदन के भीतर मोबाइल फोन और इंटरनेट का दनादन चलना सुरक्षा व्यवस्था को मुंह चिढ़ाता रहा। लगातार दो दिन प्रश्नकाल के बाद विपक्ष की गैरमौजूदगी से क्षुब्ध जनता सदन की दर्शकदीर्घा से गायब होती दिखी।
विज्ञापन
विपक्ष के बार-बार वॉकआउट से सदन का हृदय प्रश्नकाल घायल हुआ। शीतकालीन सत्र के बहाने पहली बार नेताओं और अफसरों की पत्नियों की पिकनिक ने जनता का ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री के रात्रिभोज का निमंत्रण पत्र प्रधान सचिव के नाम से चर्चित हो गया। बड़े पद की लालसा ने नेताओं को चाटुकारिता के लिए मजबूर किया। सदन में भाजपा, कांग्रेस और सीपीआईएम तीनों दल सियासी मैनेजमेंट की धुरी बने रहे।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने मिस्टर कूल का मिथक तोड़ा और मुकेश अग्निहोत्री ने सियासी वाहवाही लूटी। हालांकि, सदन में कांग्रेस की गुटबाजी की झलक दिखती रही।भाजपा मंडल के पोस्टर में छोटे हो गए कपूर शीत सत्र में भाजपा मंडल धर्मशाला की भूमिका बदल गई। तपोवन तक लगे भाजपा मंडल के पोस्टरों में किशन कपूर की जगह विशाल नैहरिया ने ले ली। किशन कपूर को छोटी सी फोटो में समेट दिया गया।