फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election vikramaditya singh apply for ticket from shimla rural

सीएम के बेटे विक्रमादित्य ने इस विस सीट से मांगा टिकट, पार्टी कार्यालय में किया आवेदन

Wed, 11 Oct 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Oct 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election vikramaditya singh apply for ticket from shimla rural

विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता वीरभद्र सिंह के हल्के से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचे और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन किया।

विज्ञापन


विक्रमादित्य ने कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल के नहीं राष्ट्र स्तर के नेता हैं, जहां से भी चुनाव लड़ेंगे भारी बहुमतों से जीतेंगे। कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनसे मिलकर अपने-अपने हल्कों से चुनाव लड़ने का न्योता दे रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़, अर्की, देहरा, चौपाल और नाहन के लोग लगातार उनसे मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


विक्रमादित्य ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार सत्ता में आ रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सातवीं बार हिमाचल के मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण से टिकट मांगा गया है अगर पार्टी किसी और को टिकट देती है तो उन्हें शिमला ग्रामीण सीट से विजय बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में इतने काम किए हैं कि वह हल्का इस समय 20 साल आगे है। 

'भाजपा की स्थिति बिना दूल्हे की बारात जैसी'

himachal assembly election vikramaditya singh apply for ticket from shimla rural

विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंडी से चुनाव का शंखनाद कर दिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री को जल्द निर्णय लेना होगा कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए झूठे वायदे करती है। उन्होंने कहा कि कभी भाजपा 60 तो कभी 50 प्लस सीटों का दावा करती है। अब प्रदेश में कांग्रेस मिशन रिपीट के लिए 45 प्लस सीटें लेकर चली है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थिति बिना दूल्हे की बारात जैसी स्थिति है। भाजपा में गुटबाजी जोरों पर है और कार्यकर्ताओं को मालूम तक नहीं है कि पार्टी किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा पहले यह तो तय कर ले कि प्रदेश में उनका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा। प्रेम कुमार धूमल, जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर आपसी खींचतान के चलते आपस में लड़ रहे हैं। 

प्रधानमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के ब्यान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए युकां अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों के घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारने चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से अमित शाह के बेटे का भंडाफोड़ हुआ है, उससे लगता है कि नोटबंदी का लाभ देश में अमित शाह व उनके परिवार को हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed