फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election pradeep verma apply for ticket against vikramaditya singh

कांग्रेस हुई दोफाड़, विक्रमादित्य के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरा ये शख्स

Wed, 11 Oct 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Oct 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election pradeep verma apply for ticket against vikramaditya singh

शिमला ग्रामीण से युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रदीप वर्मा ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है। ग्रामीण से टिकट की दावेदारी से ब्लॉक कांग्रेस में खलबली है। कार्यकर्ताओं के बीच सुगबुगाहट शुरू हो गई है। हालांकि सभी यही मानकर चल रहे हैं कि विक्रमादित्य का टिकट फाइनल है।

विज्ञापन


लेकिन प्रदीप के आवेदन से कई मायने निकाले जा रहे हैं। प्रदीप ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार दोपहर बाद कांग्रेस कार्यालय में टिकट के लिए आवेदन किया।

प्रदीप अधिवक्ता हैं और 24 सालों से कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में अहम पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। सुन्नी कोआपरेटिव यूनियन के निदेशक भी हैं। वह शिमला ग्रामीण की पंचायत थाची से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन

विक्रमादित्य ने शुरू किया संपर्क अभियान

himachal assembly election pradeep verma apply for ticket against vikramaditya singh

इनके अलावा बीडीसी सदस्य धर्म सिंह ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है। शिमला ग्रामीण से कुल तीन उम्मीदवारों के आवेदन हुए हैं। शिमला ग्रामीण से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बेटे विक्रमादित्य को चुनाव में उतारने का एलान किया है।

विक्रमादित्य ने विधानसभा क्षेत्र में संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। बीजेपी इनके खिलाफ मजबूत प्रत्याशी खोज रही है। सभी मान कर चल रहे थे कि शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य के अलावा शायद ही कोई आवेदन करे, लेकिन प्रदीप वर्मा की दावेदारी ने सभी को चौंका दिया है।

प्रदीप वर्मा ने कहा कि वह 23 सालों से कांग्रेस से जुड़े हैं। उनका किसी से भी कोई विरोध नहीं है। कांग्रेस जिसे भी टिकट देगी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed