फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election pm narendra modi rally in sundernagar

आज से हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी, दो दिन में करेंगे पांच चुनावी जनसभाएं

Sat, 04 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sat, 04 Nov 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election pm narendra modi rally in sundernagar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। दो दिन में वो पांच चुनावी जनसभाएं करेंगे। आज पीएम मोदी की पहली रैली कांगड़ा के रैत में होगी। इसके बाद मोदी मंडी के सुंदरनगर में दूसरी रैली करेंगे। 

विज्ञापन


रविवार को मोदी तीन रैलियां करेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे ऊना, साढ़े ग्यारह बजे कांगड़ा के पालमपुर और दोपहर एक बजे कुल्लू में चुनावी जनसभाएं करेंगे। सुंदरनगर के जवाहर पार्क में होने वाली रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


रैली स्थल को शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों ने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा में लगी एसपीजी की टीम ने भी मैदान में मोर्चा संभाल लिया है और जिस मंच से प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे, इसकी सुरक्षा अपने हाथ ले ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में ये नेता भी रहेंगे मौजूद

himachal assembly election pm narendra modi rally in sundernagar

करीब तीन सौ लाउड स्पीकर मैदान में लगाए गए हैं। एक दर्जन विभिन्न स्थानों पर भाषण लाइव करने के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। सुरक्षा को लेकर करीब 800 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। हाइवे पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और नाके लगा कर आने जाने वाले वाहनों को जांचा जा रहा है। 

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता और रैली प्रभारी अजय राणा ने बताया शनिवार को होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल मौजूद रहेंगे। दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री का हेलिकाप्टर राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के मैदान में उतरेगा। रैली में प्रधानमंत्री करीब एक घंटा मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed