फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election congress vice president rahul gandi himachal visit

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हिमाचल दौरा, यहां करेंगे तीन चुनावी जनसभाएं

Mon, 06 Nov 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Nov 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election congress vice president rahul gandi himachal visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल में हुई ताबड़तोड़ रैलियों का जवाब देने के लिए सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल आएंगे। सोमवार को राहुल गांधी का हिमाचल दौरा जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से शुरू होगा। 
विज्ञापन




राहुल गांधी पांवटा साहिब में सुबह 10 बजे चुनावी हुंकार भरेंगे। इसके बाद चंबा में 12 बजे और नगरोटा बगवां में दोपहर तीन बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हिमाचल में की जाने वाली तीनों रैलियों में राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करेंगे। 
विज्ञापन



सोनिया गांधी का हिमाचल चुनावी दौरा रद्द हो गया है। इसके चलते राहुल गांधी एक दिन में तीन रैलियां करेंगे। पावंटा में यह रैली एमसी मैदान में होगी। चंबा जिले में यह रैली चंबा के चौगान और नगरोटा में गांधी मैदान में होनी तय हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नेता भी करेंगे रैली
सोमवार को कांग्रेस नेता राज बब्बर और सलमान खुर्शीद भी प्रदेश में चुनावी जनसभाएं करेंगे। सोमवार सुबह 11 बजे भोरंज में, डेढ़ बजे मनाली और सवा चार बजे सोलन में जनसभा करेंगे। 

अमित शाह यहां करेंगे रैली

himachal assembly election congress vice president rahul gandi himachal visit

उधर, सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रामपुर के दत्तनगर में साढ़े 11 बजे और आनी में दोपहर एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सुबह दस बजे करसोग में, 12 बजे कुनिहार में, दो बजे परवाणू में, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह दस बजे बद्दी में, 11

बजे जागिंद्रनगर में, साढ़े 12 बजे सुजानपुर में, डेढ़ बजे जुखाला में जनसभा करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार सुबह साढ़े दस बजे चिडगांव में, साढ़े 12 बजे थाची (सिराज) में और शाम पांच बजे भट्टाकुफर (कसुम्पटी) में चुनावी जनसभाएं करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed