{"_id":"63440964879caf7c995d1da2","slug":"himachal-assembly-election-2022-candidates-taking-blessings-of-devi-devta-in-kullu-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विस चुनाव: चुनावी वेला में देवी-देवताओं के दरबार पहुंच रहे टिकट के दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विस चुनाव: चुनावी वेला में देवी-देवताओं के दरबार पहुंच रहे टिकट के दावेदार
Tue, 11 Oct 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 11 Oct 2022 05:00 AM IST
सार
देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध कुल्लू घाटी में देव समाज की अहम भूमिका है। जिला वासियों की अपने देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था है। यही कारण है कि दशहरा के बहाने टिकट के दावेदार देवताओं के अस्थायी शिविरों में जाकर आशीर्वाद मां॒ग रहे हैं।
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव का कुछ दिन बाद नगाड़ा बजने वाला है। जिला कुल्लू से टिकट के दावेदारों की धुकधकी भी बढ़ने लगी है। टिकट के चाहवान दशहरा उत्सव के बहाने रघुनाथ की नगरी में जिले भर से पधारे 300 से अधिक देवी-देवताओं के दरबार में हाजिरी भर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा और कांग्रेस टिकट के दावेदारों के नाम फाइनल करने में जुट गई है। कभी भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो सकती है। इससे पहले भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से टिकट के चाहवान सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध कुल्लू घाटी में देव समाज की अहम भूमिका है। जिला वासियों की अपने देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था है। यही कारण है कि दशहरा के बहाने टिकट के दावेदार देवताओं के अस्थायी शिविरों में जाकर आशीर्वाद मां॒ग रहे हैं। देव समाज के देवलुओं को भी साधने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि चुनाव के समय देवी-देवताओं की भी बड़ी कृपा रहती है। संवाद
विज्ञापन
ये नेता पहुंचे देवी-देवताओं के दरबार
दशहरा के देवमय माहौल के बीच शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, किशोरी लाल सागर, अमित सूद, हितेश्वर सिंह, चांद किशोर, भीम सेन शर्मा, नरोत्तम ठाकुर के अलावा कांग्रेस से सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, आदित्य विक्रम सिंह सहित कई कांग्रेस टिकट के दावेदारों ने देवताओं की शरण में पहुंचकर आशीर्वाद लिया है।