फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 union home minister rajnath singh pc in shimla

हिमाचल में बोले राजनाथ सिंह- कांग्रेस का सूर्य अस्त, भाजपा का सूरज उदय

Wed, 08 Nov 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)/चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/बिझड़ी/बड़सर (हमीरपुर)/चंबा Updated Wed, 08 Nov 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 union home minister rajnath singh pc in shimla

नोटबंदी और जीएसटी देशहित और जनहित में लिए गए दो बड़े फैसले हैं। इस तरह के और बड़े फैसले मोदी सरकार लेती रहेगी। ये बात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को शिमला में प्रेसवार्ता में कही। 

विज्ञापन


राजनाथ ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस नेता केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं और आर्थिक मोर्चे पर असफल करार दे रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और आज भारत विश्व की सबसे तेज गति से उभरती अर्थव्यवस्था है। 
विज्ञापन


जीएसटी को लेकर पूछे गए सवाल पर राजनाथ ने कहा कि यदि कोई सुझाव करना है तो उसके लिए वे तैयार हैं। महंगाई को लेकर कांग्रेस जनता को सिर्फ गुमराह करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हिमाचल में बीजेपी का सूरज उग रहा है और कांग्रेस का सूर्य अस्त हो रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान देखने पर यह स्पष्ट दिख रहा है। 

विधानसभा के चुनाव के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता यहां केवल औपचारिकता निभा रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर बीजेपी सरकार संवेदनशील है और उनकी सरकार ने इसके लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। 

हिमाचल में महिलाओं को देंगे पुलिस में 33 फीसदी आरक्षण 

himachal assembly election 2017 union home minister rajnath singh pc in shimla

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती है तो यहां भी 33 फीसदी आरक्षण महिलाओं को पुलिस में मिलेगा। सुखराम और मुकुल राय को लेकर पूछे गए सवाल पर राजनाथ ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि दोषी पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और पार्टी से बाहर करेंगे।

खालिस्तान की मांग और घाटी की हर हरकत पर नजर
राजनाथ ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाओं से सुरक्षा बल आपसी समन्वय से काम कर सख्ती से निपट रहे हैं। कांग्रेस सरकार की तुलना में आज घटनाओं में काफी कमी हो रही है। खालिस्तान की मांग फिर उठने पर कहा कि सारी बातें उनके ध्यान में हैं। नोटबंदी के बाद आतंकी घटनाओं में कमी आई है। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। जय शाह के कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इसे लेकर मानहानि का मामला दर्ज किया है। ऐसे में उस पर कुछ भी कहना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्ष में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक मामला भी सामने नहीं आया है।

कांग्रेस के युवा नेता को दृष्टिदोष : राजनाथ

himachal assembly election 2017 union home minister rajnath singh pc in shimla

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बिझड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के युवा नेता को राजनीतिक दृष्टि दोष है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि युवा नेता को जो भी लिख कर दे देते हैं, वह वही पढ़ देते हैं।

युवा नेता ने जनसभा में कहा कि हिमाचल में भ्रष्टाचार नहीं है। राजनाथ सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप है तथा मुख्यमंत्री बेल पर हैं, उस राज्य में भ्रष्टाचार नहीं होने की बात कांग्रेस के युवा नेता कर रहे हैं। ऐसे नेता को अवश्य ही राजनीतिक दृष्टि दोष है।

राजनाथ ने मंच से पूछी जनसमस्याएं

himachal assembly election 2017 union home minister rajnath singh pc in shimla

ऐतिहासिक चंबा चौगान में आयोजित जनसभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लानत है ऐसी सरकार पर जो मूलभूत सुविधाएं मुहैया न करवा पाई। जनसभा के दौरान मंच से ही लोगों से जिला की समस्याएं गृह मंत्री ने पूछीं।

इस पर लोगों ने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, स्कूलों में अध्यापक न होने, सड़कों की खस्ताहालत पर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। गृह मंत्री ने वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूूरी तरह फेल हुई। 

पवन जी आपके घुटने में दर्द तो नहीं होता 
जनसभा के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले को लेकर बात करते हुए गृह मंत्री रूक गए और चंबा सदर से भाजपा प्रत्याशी पवन नैयर से पूछ लिया किया उनके घुटने में दर्द तो नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed