फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 ticket to candidates

हिमाचल विस चुनाव: बंट गए भाजपा के टिकट, पढ़िए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Tue, 17 Oct 2017 10:28 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Oct 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 ticket to candidates

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के एलान से पहले ही भाजपा के टिकट बंट गए हैं। सोमवार को पार्टी हाईकमान ने दो दर्जन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वाले पत्र सौंप दिए हैं। एक दर्जन और उम्मीदवारों को पत्र सौंपे जा रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद भाजपा सूची जारी करने के बजाय व्यक्तिगत तौर पर उम्मीदवारों को पत्र सौंप रही है।

पार्टी ने यह रणनीति टिकट वितरण से असंतोष फैलने की आशंका को कम करने के लिए बनाई है। पार्टी की रणनीति विरोध करने वालों को कम से कम समय देने की है। मंगलवार को पार्टी की पूरी सूची जारी हो सकती है। 

विज्ञापन

करीब 54 सीटों के उम्मीदवार तय

himachal assembly election 2017 ticket to candidates

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीईसी की बैठक के बाद पार्टी नेतृत्व ने रविवार और सोमवार को राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर करीब 54 सीटों के उम्मीदवार तय कर लिए।

जिन टिकटों के जारी होने के बाद बवाल नहीं मचेगा उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर पत्र भेजने का सिलसिला शुरू किया गया। उधर, पत्र मिलने के बाद कई उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ जश्न मनाने के बाद चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर टिकट मिलने की खुशी जताई जा रही है। ढोल नगाड़ों के साथ मंदिरों में माथे टेके जा रहे हैं। 

इनके नामों पर बन गई सहमति

himachal assembly election 2017 ticket to candidates
चिंतपूर्णी से बलबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

पार्टी सूत्रों के मुताबिक धर्मशाला से उमेश दत्त, फतेहपुर से कृपाल परमार, पालमपुर से इंदु गोस्वामी, इंदौरा से रीता धीमान, जोगिंदरनगर से धूमल के समधी गुलाब सिंह, देहरा से रविंद्र रवि, शाहपुर से सरवीण चौधरी, ज्वालामुखी से रमेश धवाला,

जवाली से अर्जुन ठाकुर, नूरपुर से राकेश पठानिया, हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर, कांगड़ा से उत्तम चौधरी और हरोली से प्रो. रामकुमार, दून से परमजीत पम्मी, जसवां परागपुर से विक्रम सिंह, कुल्लू से महेश्वर सिंह, चिंतपूर्णी से बलबीर सिंह सहित कई अन्य सीटों के उम्मीदवारों पर सहमति बन गई है। 

विज्ञापन

एक न चलने से शांता नाराज

himachal assembly election 2017 ticket to candidates

कई सीटों पर वरिष्ठ नेताओं से विमर्श के बाद सोमवार को पार्टी के संगठन महासचिव रामलाल गुजरात रवाना हुए हैं। गुजरात गौरव कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष शाह और रामलाल के बीच चर्चा हुई।

चूंकि, पीएम मोदी कम से कम 10 महिलाओं को टिकट देना चाहते हैं इसलिए रामलाल ने उन सीटों को चिह्नित करने के साथ ही उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है।

टिकट वितरण में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की एक न चली, जिससे वह नाराज हैं। उनकी ओर से दिए गए ज्यादातर नामों को नेतृत्व ने नकार दिया है। शांता धर्मशाला में किशन कपूर को टिकट दिलाना चाहते थे, जबकि फतेहपुर में कृपाल परमार को

उम्मीदवार बनाने का विरोध किया था। इसके अलावा पालमपुर में भी शांता प्रवीण शर्मा को टिकट नहीं दिला पाए, नूरपुर में राकेश पठानिया को शांता के विरोध के बावजूद टिकट देने पर सहमति बनी। इस कारण शांता नाराज हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed