फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 the key to power will remain with the Kangra

हिमाचल विस चुनावः शिमला की सत्ता की चाबी है ये सियासी दुर्ग

Mon, 18 Dec 2017 08:10 AM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 18 Dec 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 the key to power will remain with the Kangra

हिमाचल में सरकार चाहे भाजपा बनाए या कांग्रेस लेकिन सत्ता की चाबी इस जिला के पास ही रहेगी। शिमला की सता का रास्ता इसी सियासी दुर्ग से निकलेगा।

विज्ञापन


जीं हां हिमाचल में सरकार चाहे भाजपा बनाए या कांग्रेस, लेकिन सत्ता की चाबी सूबे के सबसे सियासी दुर्ग कांगड़ा के पास ही रहेगी। 15 विधानसभा क्षेत्रों वाला कांगड़ा जिला हर चुनाव में बादशाह रहा है।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में भी कांगड़ा ने ही धूमल के हाथ से जीती हुई बाजी छीन ली थी। भाजपा सरकार में रहे कांगड़ा के चार में से दो मंत्री किशन कपूर और रमेश धवाला चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा से भाजपा को सिर्फ तीन सीटें, जबकि कांगड़ा को 10 सीटें मिली थीं। सूबे में जब भी सरकार बनती है तो सत्ताधारी दल को कांगड़ा से 10 या इससे अधिक सीटें मिलती हैं। इसलिए इस बार भी सत्ता का दारोमदार कांगड़ा जिले पर ही होगा।

इनकी होगी अग्निपरीक्षा

himachal assembly election 2017 the key to power will remain with the Kangra

कांगड़ा जिले से इस बार कांग्रेस के तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। बैजनाथ से आकर धर्मशाला से जीते वीरभद्र सिंह के दूत सुधीर शर्मा और नगरोटा बगवां से जीएस बाली दोनों मंत्रियों के विकास की अग्निपरीक्षा होगी।

जबकि, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया जनता की पारखी नजर में कैसे उतरेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। धर्मशाला, नगरोटा बगवां, पालमपुर और फतेहपुर इस बार चारों हॉट सीटों पर राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें गढ़ी हैं।

कोई हैट्रिक, कोई चौका तो कोई छक्का लगाने को तैयार

himachal assembly election 2017 the key to power will remain with the Kangra

बैजनाथ से आकर धर्मशाला से पिछली बार सुधीर शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। इस बार वह चौका लगाने की फिराक में हैं। नगरोटा बगवां से लगातार पांचवीं बार जीतने की चाह रखने वाले जीएस बाली की भी इस बार धुकधुकी बढ़ी हुई है।

थुरल से देहरा आकर पिछली बार लगातार 5वीं बार जीतने वाले रविंद्र रवि छक्का लगाने की कोशिश में होंगे। शाहपुर से सरवीण चौधरी इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेंगी।

तीन सीटों पर मोदी मैजिक दांव पर
चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे में सबसे ज्यादा तीन रैलियां कांगड़ा जिले के फतेहपुर, पालमपुर और शाहपुर में कीं। फतेहपुर और पालमपुर में भाजपा ने कृपाल परमार और इंदु गोस्वामी के रूप में नए चेहरे उतारे। अब फतेहपुर, पालमपुर और शाहपुर सीटों पर चुनाव परिणाम से मोदी मैजिक भी दांव पर लगा हुआ है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed