फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur Kurash players won 21 medals at the statelevel competition; the men's team secured second place.

बिलासपुर: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुराश खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक, पुरुष टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान

Wed, 26 Aug 2026 09:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 09:19 PM IST
सार

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक जीते। प्रतियोगिता में बिलासपुर के 38 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bilaspur Kurash players won 21 medals at the statelevel competition; the men's team secured second place.
कुराश खिलाड़ियों की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू के मनाली में 23 और 24 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक जीते। प्रतियोगिता में बिलासपुर के 38 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में बबली, दीपिका और कशिश ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अतुल चंदेल, वैष्णवी, वंदना और कृतिका ठाकुर ने रजत, सुगंधा, प्रीति, रमा, परविंदर कौर, दीक्षा और राधिका ने कांस्य पदक जीते। पुरुष वर्ग में नवीन चौधरी और करण ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

विज्ञापन


विशाल, चंदन और हर्ष गौतम ने रजत, जबकि रोहित, शिवांश, मोहित भाटिया और राजेश ने कांस्य पदक अपने नाम किए। बिलासपुर ने कुल पांच स्वर्ण, सात रजत और नौ कांस्य पदक जीते। अंकों के आधार पर पुरुष टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। जिला बिलासपुर कुराश एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह परमार, सचिव इंदर सेन और अंतरराष्ट्रीय कुराश कोच अंकित सेन ने खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और अभिभावकों को बधाई दी। सुरजीत परमार ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर बिलासपुर के 12 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed