फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 neraj bharti kaul singh thakur and bbl butail side story

बदलने लगे चुनावी समीकरण, किसी ने बेटे तो किसी ने पिता के लिए छोड़ दी सीट

Tue, 17 Oct 2017 10:28 AM IST
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Oct 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 neraj bharti kaul singh thakur and bbl butail side story

कांग्रेस में अकेले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही बेटे विक्रमादित्य सिंह से चुनाव लड़ाना चाह रहे हैं, ऐसा नहीं है। नई दिल्ली में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में कुछ अन्य नेताओं की भी अपने रिश्तेदारों से चुनाव लड़ाने की योजना सार्वजनिक हुई है। 

विज्ञापन


इस समिति ने पालमपुर से स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल के स्थान पर उनके बेटे आशीष बुटेल और ज्वाली से सीपीएस नीरज भारती की जगह पर उनके पिता चंद्र कुमार का नाम पैनल में शामिल किया है।
विज्ञापन


प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस ने 68 में से 41 सीटों पर सिंगल प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय छंटनी कमेटी को भेजे हैं। इनमें 31 सिटिंग विधायकों के अकेले नाम पैनल में शामिल हैं। 10 अन्य सिंगल नामों में पूर्व प्रत्याशी और कुछ नए चेहरे भी शुमार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौल सिंह बेटी चंपा ठाकुर के लिए चाहते हैं टिकट

himachal assembly election 2017 neraj bharti kaul singh thakur and bbl butail side story

देर रात तक छंटनी कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों में पैनलों पर चर्चा होती रही। दूसरी ओर, वरिष्ठ मंत्री कौल सिंह ठाकुर मंत्री अनिल शर्मा के भाजपा में शामिल होने का सियासी लाभ उठाते हुए मंडी सदर से बेटी चंपा ठाकुर के लिए टिकट चाहते हैं।

चंपा ठाकुर का सिंगल नाम भेजकर वे उनका टिकट पक्का करवाने की दिशा में कामयाब माने जा रहे हैं। आनी से विधायक खूब राम और किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी के साथ ही पैनल में दो-दो अन्य टिकटार्थियों के नाम भेजे गए हैं।

सीएम वीरभद्र सिंह का ठियोग से तो उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह का शिमला ग्रामीण से अकेला नाम पैनल में भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed