{"_id":"59f32d784f1c1b74698b7fe7","slug":"himachal-assembly-election-2017-ex-cm-prem-kumar-dhumal-rally-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल नहीं, डबल इंजन से ही पहाड़ चढ़ेगी रेल : प्रेम कुमार धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल नहीं, डबल इंजन से ही पहाड़ चढ़ेगी रेल : प्रेम कुमार धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
Updated Sat, 28 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सिहुंता मैदान में जनसभा के दौरान कहा कि पहाड़ पर रेल सिंगल नहीं, बल्कि डबल इंजन से पहुंचेगी। हिमाचल की जनता को सिंगल के साथ अपना इंजन जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र भाजपा की नर्सरी है।
विज्ञापन
भटियात से ही उन्होंने जनसभाओं की शुरुआत की है। इससे पहले मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा और वूल फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन बृज लाल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह जरियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
धूमल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो प्रदेश सरकार को बीस हजार छह सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था थी। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से 234 प्रतिशत बढ़ोतरी कर इस बजट को एक लाख 15 हजार करोड़ किया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार इस बजट का प्रयोग ढंग से नहीं कर पाई। इसे आननफानन में ही व्यय कर दिया। कहा कि केंद्र ने 66 राष्ट्रीय उच्च मार्ग दिए, लेकिन प्रदेश सरकार इनकी डीपीआर तक नहीं बना पाई।
सरकार बनते ही कांग्रेस मंत्रियों की होगी जांच
जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सरकार बनते ही कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों की जांच करवाई जाएगी। कहा कि विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। न खाएंगे न किसी को खाने देंगे। जो खाएगा, उसका बाहर निकलवाएंगे।