फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 congress incharge ranjita ranjan rally at kullu

वीरभद्र सिंह से डरकर विदेशी दौरे भूल गए हैं पीएम नरेंद्र मोदी : रंजीता रंजन

Tue, 07 Nov 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 07 Nov 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 congress incharge ranjita ranjan rally at kullu

सांसद और हिमाचल कांग्रेस सह-प्रभारी रंजीता रंजन ने कहा कि हिमाचल और गुजरात के डर से पीएम नरेंद्र मोदी विदेश दौरे भूल गए हैं। सीएम वीरभद्र सिंह ने यह डर पैदा किया है। अपनी साख के लिए वह हिमाचल में डटे रहे। ्र

विज्ञापन



हिमाचल में हवा का रुख बदल गया है। कुल्लू के रथ मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर के पक्ष में रैली में उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस का गढ़ है और वीरभद्र सिंह ब्रह्मस्त्र हैं। वीरभद्र सिंह और नरेंद्र मोदी के बीच सीधी जंग है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सात बार दौरे कर हिमाचल की जनता को कुछ नहीं दिया। पीएम मोदी को हिमाचल नशे का अड्डा और दानव भूमि लगती है। देवभूमि के अपमान का बदला जनता लेगी। बेटियों और महिलाओं की इज्जत मंच पर नहीं उछालते हैं, लेकिन भाजपाई इसके विपरीत काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और युवाओं को ठगा

himachal assembly election 2017 congress incharge ranjita ranjan rally at kullu

मोदी सरकार ने महिलाओं और युवाओं को ठगा है। यूपी के सीएम आदित्य नाथ योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने राज्य में भला न करने वाले हिमाचल में क्या भला करेंगे। विधायक महेश्वर सिंह पर जमकर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फायदा उठाने वाले जब उनका नहीं हो पाया तो वह किसी और का भी नहीं हो सकता है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिप सदस्या प्रेम लता ठाकुर, प्रदेश महासचिव अरुण शर्मा, धर्मवीर धामी, नप अध्यक्ष विमला महंत, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, मीडिया प्रभारी राजेश शानू समेत अन्य मौजूद रहे।

किसी कारणवश नहीं पहुंच सके सिद्धु
कुल्लू में हुई इस रैली में पहले नवजोत सिंह सिद्धु का आना प्रस्तावित था, पर वे किसी कारण नहीं पहुंच सके। कांग्रेस सह-प्रभारी रंजीता रंजन ने रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed