{"_id":"59e6f34f4f1c1bc8678b6756","slug":"himachal-assembly-election-2017-congress-bjp-candidates-yet-not-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टियों के असली प्रत्याशियों पर असमंजस, इस पत्र से पुख्ता होगी उम्मीदवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टियों के असली प्रत्याशियों पर असमंजस, इस पत्र से पुख्ता होगी उम्मीदवारी
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 Oct 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सियासी दलों भाजपा और कांग्रेस की ओर से अब तक अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं हुआ है। दोनों ही पार्टियों की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी न होने के बावजूद पार्टी प्रत्याशी होने का दावा करते हुए कई नेताओं ने नामांकन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को एक भी नामांकन न होने के बाद मंगलवार को नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि पार्टियों की ओर से नाम न घोषित होने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर तीन नेताओं ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
नेताओं की ओर से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में अब पार्टियों की ओर से जारी होने वाली सूची का इंतजार किया जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सूची जारी होने के बाद ही संबंधित पार्टी के अधिकृत पदाधिकारी के हस्ताक्षर वाला पत्र जारी होने के बाद ही तय होगा कि पार्टी का असली प्रत्याशी कौन है।
विज्ञापन
ये है अधिकृत प्रत्याशी की प्रक्रिया
नामांकन पत्र में प्रत्याशी को अपने विवरण के साथ जिस पार्टी या आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ना हो, उसकी जानकारी देनी होती है। आजाद प्रत्याशी को जहां दस प्रस्तावकों के हस्ताक्षर के साथ मांगी गई जानकारी नामांकन पत्र में भरकर देनी होती है।
पंजीकृत दलों के प्रत्याशी को संबंधित पार्टी के अधिकृत पदाधिकारी के हस्ताक्षर वाले लेटर को नामांकन पत्र के साथ दाखिल करना होता है।
आजाद प्रत्याशियों ने तो दस दस प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू कर दिया है जबकि भाजपा व कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं किया है। ऐसे में सभी प्रत्याशी जब पार्टी पदाधिकारी के पत्र जमा करेंगे, तभी वह उस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कहलाएंगे।
नामांकन पत्र अधूरा हुआ तो निरस्त होगा आवेदन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि पार्टी सिंबल उसी प्रत्याशी को दिया जाएगा जो 23 अक्तूबर को नामांकन के आखिरी दिन से पहले पार्टी के अधिकृत पदाधिकारी के हस्ताक्षर वाला पत्र अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल कर देगा।
पत्र दाखिल न करने वाले प्रत्याशी अगर बाकी सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हैं तो वह आजाद प्रत्याशी बने रहेंगे। औपचारिकताएं व दस्तावेज पूरे न होने पर नामांकन निरस्त हो जाएगा।
26 को होगी नाम वापसी, 9 नवंबर को मतदान
23 अक्तूबर तक जमा होने वाले नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्तूबर को की जाएगी। 26 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 9 नवंबर को विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए प्रदेश के कुल 7,521 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। 18 दिसंबर को मतों की गणना होगी।