फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 amar ujala hot seat live theog

हॉट सीट ठियोगः दोए राकेशो मांजे तागड़ा मकाबला, कांग्रेसो री काडरो गाशे नजर

Tue, 07 Nov 2017 12:37 PM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, ठियोग
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, ठियोग Updated Tue, 07 Nov 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 amar ujala hot seat live theog

जिला शिमला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में मंत्री विद्या स्टोक्स के चुनाव मैदान से हटने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां कांग्रेस के लिए नई चुनौतियां सामने हैं। नए समीकरणों से मुकाबला दोतरफा या फिर कहें कि त्रिकोणीय बन गया है। 

विज्ञापन




माकपा, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी स्टोक्स के चुनाव मैदान से हटने के बाद बदली सियासी हवा का रुख अपने-अपने पक्ष में मोड़ने लगे हैं। माकपा प्रत्याशी राकेश सिंघा को क्षेत्रीय और जातीय वोट बैंक, भाजपा प्रत्याशी राकेश वर्मा को अपने परंपरागत वोट बैंक और कांग्रेस प्रत्याशी दीपक राठौड़ को पार्टी के बड़े काडर वोट बैंक से उम्मीद है। 
विज्ञापन


इन्हीं समीकरणों को लेकर तीनों प्रत्याशी प्रचार भी कर रहे हैं।  क्षेत्र में माकपा प्रत्याशी ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत मुख्य तौर पर किंगल, नारकंडा, कुमारसेन, कोटगढ़, मतियाना, ठियोग जैसे कस्बाई क्षेत्रों के अलावा करीब 50 ग्राम पंचायतें आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तमाम जगहों पर क्षेत्रवाद, जातिवाद जैसे फैक्टर भी काफी हावी है। किंगल बाजार में एक किरयाना की दुकान पर दो युवाओं कमल ठाकुर और प्रताप सिंह की एक बुजुर्ग मेहर चंद के साथ चुनावी चर्चा चल रही थी। 

बुआ स्टोक्स के वोट बैंक पर भतीजे सिंघा की नजर

himachal assembly election 2017 amar ujala hot seat live theog

अमर उजाला की टीम ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के बारे में पूछा तो बुजुर्ग मेहर चंद बोले - ‘दोए राकेशो मांजो कोई भी जीत सको, कांग्रेसो री काडर गाशे नजर’ (दोनों राकेश में से कोई भी जीत सकता है, लेकिन कांग्रेस का काडर वोट किधर जाएगा, सब कुछ इस पर निर्भर करता है)।

बुजुर्ग की यह बात सुनकर दोनों युवा एकाएक बोल उठे ‘नए मांछक बी मौका देणा चेंईं, ऐ दोने लड़ गोवे अ पलिए बी लेक्शन’ (युवाओं को भी मौका देना चाहिए, ये दोनों प्रत्याशी तो कई बार चुनाव लड़ चुके हैं)।

युवाओं की बात सुनकर बुजुर्ग बोले, ‘राजनीति दे आवणैक चेंई तजुर्बा, थोड़ी बशअ सबर छाड़अ’(राजनीति में आने के लिए तजुर्बे की जरूरत होती है, कुछ साल का तो सब्र रखो)

ठियोग से माकपा प्रत्याशी राकेश सिंघा की कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स रिश्ते में बुआ लगती हैं। बीते कई चुनावों में बुआ स्टोक्स को भतीजे से चुनौती मिलती रही है। इस बार बदले समीकरण से सिंघा की नजर बुआ के वोट बैंक पर टिक गई है। माकपा के स्थानीय कार्यकर्ता स्टोक्स के चुनाव मैदान से हटने पर इस रिश्ते को भुनाना चाह रहे हैं।

तीन बार के विधायक राकेश वर्मा देते रहे हैं चुनौती

himachal assembly election 2017 amar ujala hot seat live theog

विद्या स्टोक्स के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी राकेश वर्मा तीन बार क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। एक बार भाजपा से और दो बार वे निर्दलीय विधायक बन चुके हैं। पांच चुनाव लड़ चुके हैं।

इनका क्षेत्र में बड़ा जनाधार है। अपने वोट बैंक के बलबूते राकेश वर्मा हर चुनाव में स्टोक्स को कड़ी चुनौती देते आए हैं। अब विद्या स्टोक्स के चुनाव नहीं लड़ने से राकेश वर्मा के समर्थक खासे उत्साहित हैं। 

ठियोग में कुल मतदाता : 78267
महिला मतदाता : 38588
पुरुष मतदाता : 39679
2012 की विजेता : विद्या स्टोक्स :  21478
हारे हुए प्रत्याशी : राकेश वर्मा : 17202
मार्जिन : 4276

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed