फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly by-election campaign will end on Monday voting on July 10

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: सोमवार को थम जाएगा चुनावी शोर, 10 जुलाई को मतदान

Sun, 07 Jul 2024 06:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 07 Jul 2024 06:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव का चुनावी शोर सोमवार 8 जुलाई को थम जाएगा। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Himachal Assembly by-election campaign will end on Monday voting on July 10
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनावों के लिए चुनावी शोर सोमवार को थम जाएगा। पांच बजे के बाद राजनीतिक दल रैलियां और जनसभाएं नहीं कर पाएंगे। हालांकि डोर टू डोर प्रचार जारी रहेगा। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उप चुनावों के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों के 315 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। छह बजे के बाद भी जितने लोग मतदान कक्ष के बाहर कतार में लगे होंगे वह सभी मतदान कर सकेंगे।

विज्ञापन


निर्वाचन विभाग ने देहरा में 100, हमीरपुर में 94 और नालागढ़ में 121 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 21 जून 2024 को जारी मतदाता सूचियों के तहत उपचुनावों में कुल 2,59,340 मतदाता मतदान करेंगे। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 94,755 मतदाता है, देहरा में 86520 और हमीरपुर में 78,065 मतदाता मतदान करेंगे। देहरा में 85 वर्ष से अधिक आयु के 1487, हमीरपुर में 1060 और नालागढ़ में 787 मतदाता हैं। 18-19 आयु वर्ग के देहरा में 2047, हमीरपुर में 2208 और नालागढ़ में 2268 मतदाता हैं। इसके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 72 ऐसे भी मतदाता हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है।
विज्ञापन


चुनाव मैदान में कुल 13 प्रत्याशी
देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। देहरा से पांच, हमीरपुर से तीन और नालागढ़ से पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं हाथ की बीच की अंगुली में लगेगी स्याही
विधानसभा उपचुनाव लोकसभा चुनावों के दो महीने से कम के अंतराल में हो रहे हैं। इसलिए मतदान के दौरान स्याही बाएं हाथ की बीच की अंगुली (मिडल फिंगर) में लगेगी। सामान्य तौर पर मतदान के दौरान स्याही तर्जनी उंगली पर लगती है। केंद्रीय चुनाव आयोग के नियम हैं कि अगर तर्जनी अंगुली पर पहले से स्याही लगी है तो स्याही बीच की अंगुली पर लगती है।
 

प्रदेश की निगाहें देहरा पर
देहरा विधानसभा क्षेत्र में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से कमलेश ठाकुर और बीजेपी से होशियार सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुलेखा देवी, अंकेश सयाल और एडवोकेट संजय शर्मा भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस से मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में यह सीट हॉट सीट बन गई है और प्रदेशभर के लोगों की निगाहें इस सीट पर लगी हैं।

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच में है। हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी के आशीष शर्मा, कांग्रेस पार्टी के डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा चुनावी मैदान में हैं। साल 2017 में भी कांग्रेस के डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा और बीजेपी के आशीष शर्मा आमने-सामने थे। हालांकि, तब आशीष शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। साल 2017 में नरेंद्र ठाकुर बीजेपी के प्रत्याशी थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से हरदीप सिंह बावा, भाजपा से केएल ठाकुर, स्वाभिमान पार्टी से किशोरी लाल शर्मा तथा हरप्रीत सिंह और विजय सिंह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed