{"_id":"159f47c02b091c22f46d14037f3d951d","slug":"himachal-announces-govt-job-for-manipur-ambush-martyr-families-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर हमले में शहीद जवानों के परिवारों को तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर हमले में शहीद जवानों के परिवारों को तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 08 Oct 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मणिपुर उग्रवादी हमले में शहीद जवानों के आश्रितों को रोजगार देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने ये निर्देश सभी विभागों को जारी किए हैं। सरकार ने तय किया है कि इन जवानों की विधवाओं या उनके परिवार से किसी एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
देखें, वतन पर कुर्बान शहीदों की चिताओं पर फूट-फूटकर रोया आसमां
विज्ञापन
इसके लिए सैनिक विधवा, बेटा या अविवाहित बेटी में से हर परिवार में एक-एक नौकरी देने का फैसला लिया गया है। यह तय किया गया है कि अगर शैक्षणिक योग्यता सही हो तो यह रोजगार तृतीय श्रेणी कर्मचारी के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए आश्रितों को डीसी के पास आवेदन करने होंगे। वीरवार को ये निर्देश अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक तरुण श्रीधर ने जारी किए। चार जून 2015 को हुए आतंकी हमले में हिमाचल के सात जवानों ने प्राण गंवाए थे।