फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 17 crore loans distributed from cooperative assembly of 22 crores, complaints registered

हिमाचल: 22 करोड़ की सहकारी सभा से बांटे 17 करोड़ के ऋण, शिकायत दर्ज

Sat, 19 Sep 2020 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Sep 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Himachal: 17 crore loans distributed from cooperative assembly of 22 crores, complaints registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के एक सहकारी सभा में बड़े स्तर पर गोलमाल का मामला सामने आया है।  सहकारी सभा के जमाकर्ताओं ने शुक्रवार को ऊना मुख्यालय स्थित सहायक पंजीयक सभाएं के कार्यालय में पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इसमें सचिव पर 22 करोड़ की सभा से रिश्तेदारों को करीब 17 करोड़ रुपये के लोन बांटने का आरोप है।

विज्ञापन


विभाग से सभा के सचिव के खिलाफ पुलिस के पास आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग की गई है। सभा के जमाकर्ताओं में नरेंद्र पाठक और सूरज पाठक समेत अन्यों ने सभा के सचिव पर करोड़ों रुपये का गोलमाल करने के आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा कि करीब 22 करोड़ रूपये की सभा से 17 करोड़ रुपये के लोन बांट दिए गए हैं। जबकि नियमानुसार इस सभा से मात्र छह या साढ़े छह करोड़ रुपये के लोन ही दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


जमाकर्ताओं का आरोप है कि सभा के सचिव ने अपने माता-पिता और बहन सहित करीब पांच रिश्तेदारों के नाम पर 90-90 लाख रुपये के लोन ले लिए हैं। उन्होंने कहा कि सभा के सचिव की करीब 500 कनाल भूमि है जो उसकी अपनी खरीद है। उन्होंने कहा कि सभा के सचिव की संपत्तियों की जांच की जानी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी जमा पूंजी वापस मांगते हैं तो सचिव हमेशा लोन की अदायगी न होने का बहाना लगा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जबकि सोसाइटी के सबसे ज्यादा लोन उसने अपने परिवार में बांट रखे हैं। ऐसे में उनकी जमा पूंजी कैसे वापस मिल सकती है।  जमाकर्ताओं ने आरोप जड़ा कि उन्होंने इंसाफ के लिए पुलिस और प्रशासन का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन वहां से उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। ऐसे में अब वह सहायक पंजीयक सभाएं के कार्यालय में पहुंचे हैं, जहां सचिव के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग भी उठाई गई है।  

ईसपुर सहकारी सभा का साल 2018-19 का ऑडिट मेरे पास पहुंच गया है। इसकी जांच के लिए सीए को भी लिखा गया है। इस सभा में कर्ज देने में काफी कोताही की गई है। जिसके चलते जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - रत्न सिंह बेदी, एआरओ, सहकारी सभा विभाग, हरोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed