{"_id":"5de4b59f8ebc3e54742974b8","slug":"him-pragati-portal-by-himachal-pradesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में परियोजनाओं की निगरानी के लिए हिम प्रगति पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में परियोजनाओं की निगरानी के लिए हिम प्रगति पोर्टल
Mon, 02 Dec 2019 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किया गया हिम प्रगति पोर्टल विभिन्न परियोजनाओं की निगरानी और उद्यमियों के विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछले साल बजट प्रस्तुत करते हुए घोषणा की थी कि राज्य सरकार हिम प्रगति ऑनलाइन निगरानी प्रणाली शुरू करेगी।
विज्ञापन
इसके माध्यम से वह स्वयं ऊर्जा, उद्योग, पर्यटन और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी करेंगे। सभी संबंधित विभागों से तेजी से मंजूरी और अनुमोदन सुनिश्चित किया जा सकेगा। सरकार ने इस पोर्टल को हिमाचल प्रदेश एनआईसी की मदद से विकसित किया और अक्तूबर 2018 में इसे आरंभ किया गया।
विज्ञापन
नवंबर में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित करते समय पोर्टल की जरूरत महसूस की गई। उद्योग विभाग को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों को अपलोड करने और विभिन्न विभागों के साथ डेवलपर्स की उठाई गए चिंताओं की निगरानी के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन प्रगति की समीक्षा करता है और निवेशकों को पेश आ रहीं समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करता है।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट डेवलपर्स ने 204 मुद्दों को उठाए, जिनमें से संबंधित विभागों द्वारा 154 मुद्दों को हल किया गया है। 18866.30 करोड़ की 147 वर्तमान परियोजनाओं को भी हिम प्रगति पोर्टल पर अपलोड किया गया है। परियोजना डेवलपर्स ने अपने 101 मामलों को उठाया, जिनमें से 55 का समाधान किया जा चुका है।