{"_id":"58e64a4d4f1c1b41485b5eff","slug":"hike-in-salary-of-horticulture-extension-officers-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरबान हुई सरकार, उद्यान विस्तार अफसरों का वेतन बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहरबान हुई सरकार, उद्यान विस्तार अफसरों का वेतन बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 07 Apr 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने सैकड़ों उद्यान विस्तार अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। इन अधिकारियों की दो साल की नियमित सेवाओं के बाद 400 रुपये बढ़ेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार के वित्त विभाग ने वीरवार को अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में उद्यान विस्तार अधिकारियों के 500 से ज्यादा पद हैं और इनमें से 426 पदों को ही भरा गया है।
विज्ञापन
बाकी पद रिक्त हैं। इन अधिकारियों का पे बैंड 5910-20200 है। ग्रेड पे 2400 रुपये है। जिन अधिकारियों की दो साल से अधिक की नियमित सेवाएं हैं, उन्हें अब 2800 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा। यानी उनके ग्रेड पे में 400 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बागवानी विस्तार
विज्ञापन
अधिकारियों को यह लाभ कृषि विकास अधिकारियों की तर्ज पर मिलेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक यह प्रावधान एक अप्रैल 2017 से लागू होगा। वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश बागवानी सेवाएं संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र ठाकुर ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन