फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hike In Price Of Peas In Shimla Himachal Pradesh

बाजार में आते ही आसमान चढ़ गए मटर के दाम, टमाटर धड़ाम

Mon, 15 Oct 2018 12:00 PM IST
घनश्याम ठाकुर, अमर उजाला, सोलन/बरोट (मंडी)
घनश्याम ठाकुर, अमर उजाला, सोलन/बरोट (मंडी) Updated Mon, 15 Oct 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Hike In Price Of Peas In Shimla Himachal Pradesh

मंडियों में ऑफ सीजन मटर की आवक शुरू हो गई है, लेकिन दाम सातवें आसमान पर चढ़ गए हैं। सोलन में मटर 120 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। मंडी में दाम 80 रुपये तक पहुंच गया है। मांग के मुकाबले कम आवक के चलते बाजार में मटर के दाम में उछाल आया है। किसानों को तो मटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं, लेकिन ग्राहकों के लिए मटर खरीदना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


सोलन के पुराने बस स्टैंड के पास लगने वाली किसान जनता मंडी में रविवार को मटर नजर ही नहीं आया। बाहर कुछेक दुकानदारों के पास मटर था, जो 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था। दरअसल, मटर का इस समय ऑफ सीजन चल रहा है। इन दिनों पहाड़ी क्षेत्र किन्नौर, मंडी और सिरमौर से मटर की खेप आती है।
विज्ञापन


सोलन तक कुछ खेप मुश्किल से पहुंच रही है। इसी वजह से मटर के दाम अचानक आसमान चढ़ गए हैं। किसान जनता मंडी के किसान मनोहर, देवदत्त और राजू ने बताया कि ऑफ सीजन का मटर बाजार तक कम पहुंच रहा है। इसलिए दाम चढ़े हुए हैं। उधर, मंडी की चौहार घाटी से भी ऑफ सीजन का मटर बाजार में आने लगा है, लेकिन मांग ज्यादा होने के चलते सप्लाई कम पड़ रही है। ऐसे में किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय लछयान, रोलिंग, खबान, पजोंड, मढ़ गांवों से हर रोज 50 से 60 बैग बाहर जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि बरोट टिकन में इस समय 70 से 80 रुपये किलो मटर बिक रहा है। किसान चमेल, राम सिंह, भजन सिंह, लछमन सिंह, बीरी सिंह आदि ने बताया कि ऑफ सीजन की सब्जियों में मटर के दाम सबसे ज्यादा मिल रहे हैं। हालांकि, आवक बढ़ने से दाम में गिरावट आ सकती है। 

नासिक के टमाटर ने तोड़ी किसानों की कमर

Hike In Price Of Peas In Shimla Himachal Pradesh

नासिक से टमाटर की खेप एक माह पहले मंडियों में पहुंचने से टमाटर उत्पादकों की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है। दो हजार रुपये टमाटर का 22 किलो का क्रेट सीधे 250 रुपये तक पहुंच गया है। इससे क्षेत्र के किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। टमाटर कम दामों पर बिकने से हजारों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

मंडी जिले में बल्ह, नाचन, सुंदरनगर, करसोग, सराज और अन्य क्षेत्रों में आजकल टमाटर की फसल यौवन पर है, मगर 13 से 15 रुपये टमाटर के दाम मिलने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारी महेंद्र सिंह, हेम सिंह, भोला राम और हंसराज ने बताया कि नासिक का टमाटर हिमाचल के टमाटर पर भारी पड़ गया है।

इससे किसानों को उम्दा दाम नहीं मिल पा रहे हैं। 22 किलो की क्रेट 250 रुपये तक बिक रही है। नासिक का टमाटर आने से पहले किसानों का यही क्रेट दो हजार रुपये तक बिक रहा था। किसान होशियार सिंह, बलबीर सिंह, गुड्डू, देशराज, बंसी लाल, मित्र देव, महाल सिंह, परमा राम, देवेंद्र कुमार, मुरारी लाल और धर्मेंद्र ने बताया कि 250 रुपये तक क्रेट बिक रही है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

आलू के मिल रहे अच्छे दाम, उत्पादक खुश
इस बार आलू के दाम अच्छे मिल रहे हैं। क्षेत्र के आलू उत्पादकों में खुशी की लहर है। आलू के दाम प्रति किलो 25 रुपये तक किसानों को मिल रहे हैं। मटर के दाम भी 80 रुपये से घटकर 60 रुपये तक पहुंच गए हैं। हरा धनिया 60 रुपये तक प्रति किलो बिक रहा है। फ्रासबीन के दाम भी 20 रुपये प्रति किलो किसानों को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed