फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hike in Milk Prices By Rs 2 in Himachal

ढीली करनी होगी जेब, पैकेट बंद दूध हुआ महंगा

Thu, 04 Aug 2016 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Aug 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
Hike in Milk Prices By Rs 2 in Himachal

हिमाचल में पैकेट बंद दूध सप्लाई करने वाली कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। बुधवार से प्रदेश में बढ़ी हुई दरें लागू हो गई हैं। कंपनियों ने प्रति लीटर दूध के दाम दो रुपये बढ़ाए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में रोजाना औसतन ढाई लाख लीटर दूध की खपत होती है। अचानक बढ़ी इन कीमतों से ग्राहकों में रोष है। लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से दूध सप्लाई करने वाली कंपनियां अचानक कीमतों में इजाफा कर देती है।
विज्ञापन


जिससे लोगों की जेब में चपत लगती है। उधर, राहत की बात यह है कि महज पैकेट बंद दूध की कीमतें बढ़ी हैं। पनीर, दही की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

दूध के अलावा ब्रेड की कीमतें भी पांच रुपये तक बढ़ा दी गई है। जो व्हाइट ब्रेड पहले 20 की थी अब वह 25 की मिलेगी। जबकि 25 वाली ब्राउन ब्रेड 30 में मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं नए दाम

Hike in Milk Prices By Rs 2 in Himachal

कंपनी      पहले     अब
वेरका       44        46
रिलायंस   44        46
वीटा        44         46
सुपर       46         48
अशोका    46         48    
(नोट: स्टैंडर्ड मिल्क के प्रति लीटर दाम)

मूल्य नियंत्रण नहीं: डीएफएससी
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक यादविंद्र पाल ने बताया कि दूध और ब्रेड की कीमत बढने की सूचना है। लेकिन यह दोनो वस्तुएं पैकड कामोडिटी में आती हैं। इनके मूल्यों पर विभाग का नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed