{"_id":"570f29df4f1c1b307b4a6abb","slug":"hike-in-bus-fare-from-himachal-to-delhi-and-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल से जम्मू, पंजाब और दिल्ली जाना हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल से जम्मू, पंजाब और दिल्ली जाना हुआ महंगा
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और यूपी आने-जाने वाली अंतर्राज्यीय बसों का किराया बढ़ गया है। पंजाब रोडवेज ने पांच पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर आने-जाने वाली बसों पर पड़ा है।
विज्ञापन
वहीं, यूपी में टोल टैक्स बढ़ने के चलते आनंद विहार आईएसबीटी से जाने वाली बसों के किराये में अलग-अलग स्थानों के लिए 11 से 20 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। इन राज्यों के लिए करीब तीन हजार बसें दिल्ली से निकलती हैं, जिसमें करीब एक लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पंजाब रोडवेज ने पिछले हफ्ते पांच पैसे प्रति किलोमीटर किराये में बढ़ोतरी कर दी है। वह पहले 87 पैसे प्रति किलोमीटर के आधार पर किराया लेता था, जो अब 92 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।
विज्ञापन