{"_id":"22825091f45cfec38c4c91708629cffb","slug":"higher-education-department-has-appointed-21-new-assistant-professors-in-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों को मिले 21 नए असिस्टेंट प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों को मिले 21 नए असिस्टेंट प्रोफेसर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश लोकसेवा आयोग के चयन के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज कैडर के 21 नए असिस्टेंट प्रोफेसरों को कॉलेजों में नियुक्ति दी है। एक सप्ताह के भीतर कॉलेजों में ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं। ज्वाइनिंग नहीं देने की सूरत में नियुक्ति को रद्द माना जाएगा। अनुबंध आधार पर नियुक्त किए गए असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रति माह 21600 रुपये का वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
एक माह की ड्यूटी के बाद एक कैजुअल लीव मिलेगी। इसके अलावा दस मेडिकल लीव और महिलाओं को 12 सप्ताह का मातृ अवकाश मिलेगा। नियुक्त किए गए असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास और हिंदी विषय के हैं। सितंबर महीने में विभाग ने समाजशास्त्र और गणित विषय में 24 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
इतिहास विषय में निशा कुमार को बंजार कॉलेज, चंद्र दास को डाडासीबा कॉलेज, प्रमोद को संगड़ाह, प्रकाश शर्मा को भराली कॉलेज, हेमलता को नादौन, स्वाती चौहान को खुंडियां, शांता कुमार को पांवटा साहिब कॉलेज, सुरेंद्र कुमार को लंज, मनोज कुमार को तकीपुर, संदीप कुमार को बैजनाथ, ओंकार चंद को सिराज, प्रेम सरिता को बंगाणा कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
हिंदी विषय में निधि शर्मा को तकीपुर कॉलेज, जितेंद्र्र कुमार को डाडासीबा, सुनीता शर्मा को बरोटीवाला, होशियार सिंह को पांगी, मनोज कुमार को नाहन, रघुवीर सिंह को भरमौर, उज्ज्वल राठौर को ढलियारा, नरेश कुमार को राजगढ़ और अंजू बाला को बैजनाथ कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।
27 वर्ग अनुदेशक बने आईटीआई प्रधानाचार्य- तकनीकी शिक्षा विभाग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तैनात 27 वर्ग अनुदेशकों को पदोन्नति देकर प्रधानाचार्य बना दिया है। दौलतराम, केहर सिंह, मेहर चंद, चैन सिंह, उधम सिंह, रमेश चंद-एक, ध्यान चंद, डीसी गुप्ता, रमेश चंद-दो, यशपाल सिंह, कुलदीप चंद, चमनलाल, कुशल कुमार।
रमेश पाल, दिलबाग सिंह, रत्नलाल, स्वर्ण सिंह, तीर्थ सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार, युद्धवीर सिंह, अशोक कुमार, रमेश चंद-तीन, जसवंत सिंह, इंद्र सिंह, जयपाल और डीएन पटियाल को पदोन्नत किया गया है।
प्रदेश आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रधान गुलाब सिंह ठाकुर और महासचिव नरेंद्र सोनी ने पदोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली, प्रधान सचिव संजय गुप्ता और तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल का आभार जताया है। कहा कि इस डीपीसी की संघ लंबे समय से मांग कर रहा था।