फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Higher Education Department has appointed 21 new assistant professors in colleges.

कॉलेजों को मिले 21 नए असिस्टेंट प्रोफेसर

Thu, 08 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Higher Education Department has appointed 21 new assistant professors in colleges.

प्रदेश लोकसेवा आयोग के चयन के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज कैडर के 21 नए असिस्टेंट प्रोफेसरों को कॉलेजों में नियुक्ति दी है। एक सप्ताह के भीतर कॉलेजों में ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं। ज्वाइनिंग नहीं देने की सूरत में नियुक्ति को रद्द माना जाएगा। अनुबंध आधार पर नियुक्त किए गए असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रति माह 21600 रुपये का वेतन मिलेगा।

विज्ञापन


एक माह की ड्यूटी के बाद एक कैजुअल लीव मिलेगी। इसके अलावा दस मेडिकल लीव और महिलाओं को 12 सप्ताह का मातृ अवकाश मिलेगा। नियुक्त किए गए असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास और हिंदी विषय के हैं। सितंबर महीने में विभाग ने समाजशास्त्र और गणित विषय में 24 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


इतिहास विषय में निशा कुमार को बंजार कॉलेज, चंद्र दास को डाडासीबा कॉलेज, प्रमोद को संगड़ाह, प्रकाश शर्मा को भराली कॉलेज, हेमलता को नादौन, स्वाती चौहान को खुंडियां, शांता कुमार को पांवटा साहिब कॉलेज, सुरेंद्र कुमार को लंज, मनोज कुमार को तकीपुर, संदीप कुमार को बैजनाथ, ओंकार चंद को सिराज, प्रेम सरिता को बंगाणा कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी विषय में निधि शर्मा को तकीपुर कॉलेज, जितेंद्र्र कुमार को डाडासीबा, सुनीता शर्मा को बरोटीवाला, होशियार सिंह को पांगी, मनोज कुमार को नाहन, रघुवीर सिंह को भरमौर, उज्ज्वल राठौर को ढलियारा, नरेश कुमार को राजगढ़ और अंजू बाला को बैजनाथ कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।

27 वर्ग अनुदेशक बने आईटीआई प्रधानाचार्य-
तकनीकी शिक्षा विभाग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तैनात 27 वर्ग अनुदेशकों को पदोन्नति देकर प्रधानाचार्य बना दिया है। दौलतराम, केहर सिंह, मेहर चंद, चैन सिंह, उधम सिंह, रमेश चंद-एक, ध्यान चंद, डीसी गुप्ता, रमेश चंद-दो, यशपाल सिंह, कुलदीप चंद, चमनलाल, कुशल कुमार।

रमेश पाल, दिलबाग सिंह, रत्नलाल, स्वर्ण सिंह, तीर्थ सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार, युद्धवीर सिंह, अशोक कुमार, रमेश चंद-तीन, जसवंत सिंह, इंद्र सिंह, जयपाल और डीएन पटियाल को पदोन्नत किया गया है।


प्रदेश आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रधान गुलाब सिंह ठाकुर और महासचिव नरेंद्र सोनी ने पदोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली, प्रधान सचिव संजय गुप्ता और तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल का आभार जताया है। कहा कि इस डीपीसी की संघ लंबे समय से मांग कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed