फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   High Court reserves order on bail of accused in paper leak case

Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में आरोपियों की जमानत पर उच्च न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा

Tue, 08 Aug 2023 11:54 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

पोस्ट कोड 970 जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नामजद तीन आरोपियों की जमानत पर सोमवार को सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

विज्ञापन
High Court reserves order on bail of accused in paper leak case
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश उच्च न्यायालय ने पोस्ट कोड 970 जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नामजद तीन आरोपियों की जमानत पर सोमवार को सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसी तरह पेपर लीक मामले की मुख्य आरोपी उमा आजाद के बड़े बेटे नितिन आजाद की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई के बाद अग्रिम जमानत का फैसला सुरक्षित रखा गया है। मामले में एसआईटी ने 17 जून 2023 को विजिलेंस थाना हमीरपुर में पूर्व सचिव डॉ जितेंद्र कंवर, अभ्यर्थी मुकेश कुमार, बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार और रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डॉ. जितेंद्र कंवर अन्य मामले में पहले पुलिस और बाद में न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी रवि कुमार को भी पुलिस और न्यायिक हिरासत में रहने के बाद परिवहन विभाग ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। 

विज्ञापन


जेई सिविल भर्ती परीक्षा मामले में भी संलिप्तता पाए जाने पर एसआईटी ने रवि कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इधर, भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक-एक करके करीब 13 विभिन्न एफआईआर दर्ज करने वाली एसआईटी की जांच पड़ताल अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। शुरू में एसआईटी ने मामला दर्ज होने के तुरंत बाद करीब दो दर्जन आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेला था। लेकिन अब 17 जून 2023 के बाद दर्ज पांच विभिन्न एफआईआर में अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। 23 दिसंबर 2022 को बहुचर्चित पेपर लीक मामले का खुलासा करने वाले विजिलेंस निरीक्षक रोहित कुमार का भी हमीरपुर से चंबा तबादला किया जा चुका है। वहीं, विजिलेंस के अधिकारियों पर भी अब पेपर लीक मामले में मीडिया में बोलने पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed