फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   high court himachal take action against menrege scam

मनरेगा घोटालों पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Wed, 05 Nov 2014 10:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Nov 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
high court himachal take action against menrege scam

मनरेगा के तहत राज्य में करोड़ों रुपये के दुरुपयोग पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में राज्य सरकार को स्पष्ट किया कि राज्य भर में मनरेगा के फंड का दुरुपयोग करने वाले ग्राम पंचायत प्रधानों और पंचायत अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


इसके लिए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के लिए तीन माह की समय सीमा निर्धारित की है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मंसूर अहमद मीर और जस्टिस त्रिलोक चौहान की दो सदस्यीय खंडपीठ ने मामले से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए एक आदेश जारी किए। याचिका विपिन कुमार ने दायर की थी।
विज्ञापन

सरकार को हाईकोर्ट के समक्ष पेश करनी होगी रिपोर्ट

high court himachal take action against menrege scam

हाईकोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया कि राज्य भर की ग्राम पंचायतों के प्रधानों और पंचायत अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी उसके समक्ष पेश की जाए।

प्रार्थी विपिन कुमार ने याचिका में आरोप लगाया था कि राज्य भर की ग्राम पंचायतों के प्रधानों और पंचायत अधिकारियों ने मनरेगा के तहत करोड़ों रुपये के सार्वजनिक फंड का दुरुपयोग किया है।

प्रार्थी ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी कि राज्य सरकार को आदेश दिए जाएं कि वे पंचायत के अधिकारियों और पदाधिकारियों से इस फंड की वसूली करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed