फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   High command will appoint congressional department and frontal organizations

हाईकमान करेगा कांग्रेस विभाग और फ्रंटल संगठनों की नियुक्तियां, प्रदेशाध्यक्षों को फरमान जारी

Fri, 06 Sep 2019 04:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
High command will appoint congressional department and frontal organizations
- फोटो : अमर उजाला

हाईकमान कांग्रेस विभाग और फ्रंटल संगठनों की नियुक्तियां करेगा। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी प्रदेशाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों की नियुक्तियों से पहले संबंधित प्रदेश कांग्रेस की संस्तुति भी अनिवार्य कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के विभागों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस की सिफारिश के बिना ही की जाती रही हैं।

विज्ञापन


अभी तक कांग्रेस के विभिन्न विभागों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के नामों की सूची विभागों और फ्रंटल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षों के पास मंजूरी के लिए भेजी जाती थी।इसे मंजूर भी कर लिया जाता था। हैरानी की बात तो यह है कि इन नियुक्तियों के बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को कोई सूचना तक नहीं होती थी। 
विज्ञापन


बताते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दफ्तर से महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लिखित फरमान जारी कर दिए हैं कि कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों की नियुक्ति हाईकमान ही करेगा। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस से पदाधिकारियों के नामों की संस्तुति करना अनिवार्य होगा। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि अब फ्रंटल संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों की नियुक्ति पीसीसी की संस्तुति के बाद हाईकमान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed