{"_id":"8748ffcd73816f9f3e945424655fe73f","slug":"high-alert-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में हमले के बाद हिमाचल में भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में हमले के बाद हिमाचल में भी अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 Dec 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में आर्मी स्कूल के बच्चों पर हमले के बाद पूरे देश की तरह ही हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया गया है। हमले के बाद पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने मंगलवार को अधीनस्थ अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई।
विज्ञापन
इसमें पूरे प्रदेश के शिक्षण संस्थानों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी संजय कुमार ने कहा है कि हिमाचल पुलिस इस घटना के बाद बेहद सतर्क है। सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए सचेत किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तान में पेशावर के आर्मी स्कूल में पाक तालिबानी आतंकियों ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए 132 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था। हमले में एक टीचर और एक वॉचमैन की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं, 245 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सेना की वर्दी पहने 7 आतंकी मंगलवार सुबह स्कूल के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे और एक-एक क्लास में घुसकर बच्चों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।
ऐसे में हिमाचल सरकार भी चौकन्नी हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है जबकि पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।