{"_id":"57de9ddd4f1c1b4f63a82304","slug":"high-alert-in-himachal-after-terrorist-attack-in-uri","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी में आतंकी हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी में आतंकी हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 Sep 2016 06:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आर्मी बेस कैंप पर आतंकी हमले के बाद हिमाचल में भी अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में सभी सैन्य छावनियों, शक्तिपीठों, एयरपोर्ट, बिजली प्रोजेक्टों और बड़े संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईजी कानून व्यवस्था जहूर जैदी ने बताया कि सभी जिलों के एसपी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा गया है। होटलों-सरायों और नाकों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। शक्तिपीठों और बड़े पावर प्रोजेक्टों की सुरक्षा का रिव्यू कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। जैदी ने बताया कि गृह मंत्रालय के अलर्ट के चलते सभी आर्मी यूनिटों के
विज्ञापन
साथ संपर्क कर जरूरी सहयोग और इनपुट का आदान - प्रदान किया जा रहा है। अलर्ट के मद्देनजर सेना ने शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमान (आरट्रैक) में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरट्रैक क्षेत्र से होकर गुजरने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। हालांकि, बाहरी रास्ते पहले ही तरह खुले हैं।
विज्ञापन
भारत के स्वाभिमान पर हमला- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे भारत के स्वाभिमान पर हमला करार दिया और कहा कि देश इस प्रकार के कायरतापूर्ण कृत्यों के आगे झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इस हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।