फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hema malini did not participate in clean india campaign.

इंतजार करते रहे लोग, नहीं पहुंची 'ड्रीमगर्ल'

Fri, 03 Oct 2014 05:31 PM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
hema malini did not participate in clean india campaign.

शूटिंग के लिए शिमला पहुंची अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमा मालिनी खुद पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में वादा कर भी हिस्सा नहीं ले पाई। वह यहां दिन भी शूटिंग में ही व्यस्त रही। इससे पहले हेमा ने इस अभियान का हिस्सा बनने का वायदा किया था।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि स्वच्छ भारत अभियान में वह अपने चुनाव क्षेत्र में नहीं हैं। इसलिए उन्होंने संकट मोचन मंदिर परिसर में शूटिंग स्थल पर ही सफाई अभियान चलाने की बात की।
विज्ञापन


लेकिन वह शूटिंग में व्यस्त होकर सफाई करना भूल गईं। मंदिर में लाए गए झाड़ू भी किनारे पर पड़े रहे।

संकटमोचन में चल रही है शूटिंग

hema malini did not participate in clean india campaign.

हेमा मालिनी इन दिनों शिमला में फिल्म शिमला मिर्ची की शूटिंग कर रही हैं। हेमा वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे फिल्म यूनिट के साथ संकट मोचन मंदिर परिसर पहुंचीं। करीब बीस मिनट बाद अभिनेत्री ने वैनिटी वैन से उतरकर मीडिया कर्मियों से स्वच्छ भारत अभियान पर बात भी की।

उन्होंने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो महात्मा गांधी के सपने को पूरा करना चाहते हैं। मेरा चुनाव क्षेत्र मथुरा है। शूटिंग के चलते वहां सफाई अभियान में शामिल नहीं हो पाईं, इसलिए शूटिंग वालों के साथ मंदिर परिसर में ही सफाई करेंगी।

उन्होंने कहा कि कहते हैं ‘डस्टबिन में कचरा डालना चाहिए, नहीं तो वह तुम्हें देख लेगा और बीमार कर देगा’। हेमा के अनुसार यह अभियान काफी पहले शुरू हो जाता तो भारत पहले ही साफ सुथरा होता। पर देर से ही सही शुरू तो हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed