फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Helpage India celebrate Diwali with old man

हेल्पएज इंडिया ने बुजुर्गों के साथ मनाई दिवाली

Wed, 03 Nov 2021 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Helpage India celebrate Diwali with old man
हेल्पएज इंडिया ने बुजुर्गों के साथ मनाई दिवाली
विज्ञापन

शिमला। हेल्प एज इंडिया की शिमला इकाई ने डे केयर सेंटर खलीनी में बुधवार को 50 बुजुर्गों के साथ दिवाली मनाई। इसमें आईटीबीपी क्षेत्रीय मुख्यालय के डीआईजी प्रेम सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने और हेल्पएज इंडिया के स्टाफ ने बुजुर्गों को मिठाईयां बांटी। डीआईजी प्रेम सिंह ने इस मौके पर कहा कि हम सभी को एक दिन बुजुर्ग अवस्था में जाना है, इसलिए हमें उन्हें अकेला न छोड़ कर उनके साथ बातचीत करनी चाहिए। कहा कि दीपावली आशा, सकारात्मक और एकजुटता का पर्व है। हमें बुजुर्गों के जीवन में खुशी लाने के लिए प्रयास करने चाहिए। हेल्पएज इंडिया के राज्य प्रमुख डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पूरे देश में सौ से अधिक वृद्ध आश्रमों में दिवाली मनाई जा रही है। भारत में 36 फीसदी बुजुुर्ग किसी अपने का फोन बजने का इंतजार करते हैं, उससे बात करने को तरसते हैं। कोरोना और लॉकडाउन के कारण 65 फीसदी बुजुर्गों का रोजगार छिन गया है, उन्हें अपनी दवाएं, जरूरत की चीजों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed