फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall warning in himachal for next three days

हिमाचल में तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 11 Jul 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Jul 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall warning in himachal for next three days

हिमाचल में तीन दिन तक बादल जमकर बरसेंगे।हिमाचल में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में 16 जुलाई तक बारिश का दौर रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार रात को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

heavy rainfall warning in himachal for next three days

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 11 से 13 जुलाई तक मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश होने का अलर्ट है।

पांच दिन तक कई संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और पेड़ गिरने की आशंका बनी रहेगी। मंगलवार को शिमला में बूंदाबांदी जबकि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जमकर बरसे बादल

heavy rainfall warning in himachal for next three days

सोमवार रात को शिमला शहर और पांवटा साहिब सहित कई क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, भुंतर में 33.8, बिलासपुर में 33.0 रिकॉर्ड किया।

 कांगड़ा में 32.5, सुंदरनगर में 32.4, हमीरपुर में 32.6, धर्मशाला में 31.8, नाहन में 30.6, सोलन में 27.0, कल्पा में 24.8 और शिमला में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

शिमला में 60 मिलीमीटर बारिश हुई रिकॉर्ड

heavy rainfall warning in himachal for next three days

राजधानी शिमला में सोमवार रात और मंगलवार तड़के तक 60 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। पांवटा साहिब में 51, सुजानपुर टीहरा में 42, बैजनाथ में 38, घुमारवीं में 35 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

 जुब्बड़हट्टी में 33, मशोबरा में 26, सरकाघाट में 20, नगरोटा सूरियां में 18, धर्मशाला में 17, सुंदरनगर में 16, गग्गल में 10, पालमपुर-कसौली में 9 और बंजार में 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed