{"_id":"58d3c6804f1c1b8a591a2ffb","slug":"heat-waves-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से तपने लगा हिमाचल, तीन दिन में पांच डिग्री चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से तपने लगा हिमाचल, तीन दिन में पांच डिग्री चढ़ा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 24 Mar 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बीते तीन दिन के दौरान पारा पांच डिग्री तक चढ़ गया है। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.2 और राजधानी शिमला में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 29 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों सहित राजधानी शिमला में वीरवार को इस साल मार्च महीने का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 23.6, भुंतर में 29.0, कल्पा में 18.0, धर्मशाला में 24.6, नाहन में 29.0, सोलन में 27.5, चंबा में 26.2, हमीरपुर-बिलासपुर में 31.3, मंडी में 25.1, कांगड़ा में 29.0 और मनाली में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन