{"_id":"5910ba334f1c1b0a1385107d","slug":"heat-wave-in-himachal-hottest-day-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, ऊना में पारा 42 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, ऊना में पारा 42 डिग्री पार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में सोमवार को सबसे गर्म दिन रहा। शिमला में पारा 28.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक साल 2002 के बाद मई में यह सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, ऊना में गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर में 37.9, भुंतर 36.0, नाहन 36.1, सोलन 33.2, कांगड़ा 38.8, धर्मशाला 32.2 और मनाली का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने नौ और दस मई को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 11 से 13 मई तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सोमवार को राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उधर, अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला में रविवार रात को 18.4, धर्मशाला में 14.8, ऊना में 22, नाहन में 24 और कांगड़ा में 20.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।