फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hearing on attaching officers' vehicles on 7th

Shimla News: अफसरों की गाड़ियां अटैच करने पर सुनवाई 7 को

Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hearing on attaching officers' vehicles on 7th
शिमला। लोक निर्माण विभाग के सचिव और भूअर्जन अधिकारी से जुड़ी सरकारी चल-अचल संपत्तियों को अटैच करने के मामले में मंगलवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सरकार की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कोर्ट से समय मांगा। इस पर न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य की अदालत ने अगली सुनवाई 7 जुलाई तय की है। सरकार की ओर से अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा न देने पर जिला अदालत ने 27 साल पुराने मामले में लोक निर्माण विभाग के सचिव (सचिवालय) और भू अर्जन अधिकारी (विंटर फील्ड शिमला) से जुड़ी सरकारी संपत्ति को अटैच (कुर्की) करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने 18 जून तक लोक निर्माण विभाग के तारादेवी स्थित रेस्ट हाउस समेत दोनों अधिकारियों के आधिकारिक पेन, पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के दो वाहन, कंप्यूटर, सोफा सेट, टेबल-कुर्सियां और हीटर को अटैच करने के आदेश पारित किए थे। अदालत ने स्पष्ट किया था कि निष्पादन याचिका 2020 से लंबित है, तब से प्रतिवादियों ने मुआवजा राशि जारी करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद बीते दिनों सरकार ने जिला अदालत के कुर्की के आदेश पर रोक लगाने के लिए उच्च न्यायालय में आवेदन दायर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article