फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patients and their attendants will have vehicle parking facilities at Auckland Parking.

Shimla News: मरीजों-तीमारदारों को ऑकलैंड पार्किंग में मिलेगी वाहन खड़े करने की सुविधा

Wed, 16 Sep 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Patients and their attendants will have vehicle parking facilities at Auckland Parking.
शहर में स्मार्ट सिटी से बनी चारों पार्किंग के लिए अगले हफ्ते से दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा नगर निगम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार की गई चार बड़ी पार्किंग के लिए नगर निगम अगले हफ्ते से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित होने वाली इन पार्किंग के आवंटन के लिए सोमवार को महापौर सुरेंद्र चौहान ने बैठक भी बुला ली है। इस बैठक के बाद आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। खास बात यह है कि हर पार्किंग में आवंटन को लेकर खास व्यवस्था की गई है। ऑकलैंड टनल के पास तैयार हुई 145 वाहनों की पार्किंग में अब स्थानीय लोगों और कारोबारियों के साथ आईजीएमसी आने-जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भी सुविधा दी जाएगी। नगर निगम के अनुसार इस पार्किंग में आईजीएमसी आने वाले लोगों को कुछ देर गाड़ी खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। यहां इनके लिए करीब 40 वाहनों का स्थान सुरक्षित रखा जाएगा।
मरीजों और तीमारदारों की परेशानी को देखते हुए यह फैसला लिया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि अभी मरीजों और तीमारदारों को सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं। ऑकलैंड पार्किंग के पास ही न्यू ओपीडी भवन है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनके लिए पार्किंग में जगह रखी जाएगी। इसकी दरें प्रतिघंटा के अनुसार तय होंगी। पार्किंग में बाकी जगह स्थानीय लोगों और कारोबारियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन



इन पार्किंग का भी होगा आवंटन
महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को टाउनहॉल में बैठक हुई। इसमें एसडीए कसुम्पटी, संकटमोचन और टुटू पार्किंग के आवंटन को लेकर चर्चा हुई। एसडीए में बनी पार्किंग में करीब 150 वाहनों की सुविधा स्थानीय लोगों और कारोबारियों को दी जाएगी। बाकी पार्किंग का संचालन ठेकेदार करेगा। टुटू में भी स्थानीय लोग और कारोबारी पार्किंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। संकटमोचन मंदिर पार्किंग के 80 फीसदी हिस्से का संचालन ठेकेदार करेगा। 20 फीसदी पार्किंग मंदिर ट्रस्ट के अधीन रहेगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि पहले जिन लोगों ने इन सभी पार्किंग के लिए आवेदन कर रखा है, उन्हें दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है। सोमवार के बाद दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन ज्यादा होने पर लॉटरी सिस्टम से भी आवंटन पर फैसला लिया जाएगा। इन पार्किंग में निगम की तय दरों के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article