{"_id":"6aaab6230155c098f3053522","slug":"politics-jairam-thakur-says-every-section-of-society-is-disappointed-with-the-congress-govt-s-four-year-tenur-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस सरकार के चार साल में हर वर्ग मायूस, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस सरकार के चार साल में हर वर्ग मायूस, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करें काम
Wed, 16 Sep 2026 09:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:01 PM IST
सार
जयराम ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों से समाज और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर गांव-गांव और घर-घर तक विकास पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता प्रतिनिधि चुनती है तो उनकी जिम्मेदारी है कि वे सकारात्मक सोच के साथ विकास में सहभागिता निभाएं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग को मायूसी हाथ लगी है। वह सराहां कुश्ती स्टेडियम में आयोजित नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। जयराम ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों से समाज और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर गांव-गांव और घर-घर तक विकास पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता प्रतिनिधि चुनती है तो उनकी जिम्मेदारी है कि वे सकारात्मक सोच के साथ विकास में सहभागिता निभाएं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने डिजास्टर एक्ट के तहत पंचायती चुनाव लगातार टालने का प्रयास किया। भाजपा ने पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट में मामला उठाया, जिसके बाद चुनाव करवाने के आदेश हुए। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जिक्र करते हुए जयराम ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ। क्षेत्र में 33 लोगों की जान गई, जबकि 22 के शव अब तक नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय की मांग करने वाले लोगों के खिलाफ प्रदेश सरकार ने 72 एफआईआर दर्ज करवाईं।
विज्ञापन
जयराम ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भी भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव करवाए थे। उन्होंने हाल में हुए पंचायती चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि 10 जिलों में भाजपा के जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार के प्रति जनता के असंतोष का संकेत बताया। पच्छाद क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सराहां में एसडीएम कार्यालय, सिविल अस्पताल को 100 बिस्तरों का करने और डॉक्टरों के पद सृजित करने सहित विद्युत विभाग का मंडल खोला गया। राजगढ़ में जल शक्ति विभाग का मंडल और बीएमओ कार्यालय भी खोला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही इनमें से अधिकतर कार्यालय बंद कर दिए गए। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, जिला परिषद उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता और मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन