फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health Update: Gallstones in women due to oily food consumption

Health Update: ज्यादा तेल युक्त भोजन के सेवन से महिलाओं को हो रही पित्त की पत्थरी

Sat, 22 Apr 2023 02:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Apr 2023 02:41 PM IST
सार

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं पित्त की पत्थरी की ज्यादा शिकार हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग महिलाओं को इस बीमारी से बचाने के लिए जागरूकता शिविर भी लगा रहा है, ताकि महिलाओं को तेल युक्त भोजन न करने के प्रति जागरूक किया जा सके।

विज्ञापन
Health Update: Gallstones in women due to oily food consumption
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ज्यादा तेल युक्त भोजन के सेवन से ज्यादातर महिलाओं को पित्त की पत्थरी हो रही है। मेडिकल कॉलेज चंबा में रोजाना दर्जनों महिलाएं पित्त की पत्थरी का इलाज करवाने के लिए पहुंच रही हैं। ये महिलाएं जिले के एक उपमंडल से नहीं बल्कि पूरे जिले की हैं। ज्यादा तेल युक्त भोजन के साथ फैटी फूड (वसायुक्त भोजन) खाने से भी महिलाएं पित्त की पत्थरी से परेशान हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में हर माह 30 मरीजों के पित्त की पत्थरी के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसमें 90 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। खराब खानपान में चंबयाली धाम से भी पित्त की पत्थरी हो रही है। चंबयाली धाम में बनाया जाने वाला मदरा घी में ही बनाया जाता है। इसे सभी लोग पूरे शौक के साथ खाते हैं। इसके अलावा बकरे का मांस खाने वाले लोग भी पित्त की पत्थरी का शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को ज्यादा तेल युक्त भोजन न खाने की सलाह देते हैं। साथ ही फैटी फूड को भी कम करने के लिए परामर्श देते हैं।
विज्ञापन


पुरुषों के मुकाबले महिलाएं पित्त की पत्थरी की ज्यादा शिकार हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग महिलाओं को इस बीमारी से बचाने के लिए जागरूकता शिविर भी लगा रहा है, ताकि महिलाओं को तेल युक्त भोजन न करने के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में हर माह पित्त की पत्थरी के करीब 30 ऑपरेशन किए जाते हैं। ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों में 90 प्रतिशत महिलाएं होती हैं। अधिक तेल युक्त भोजन और मीट के अधिक सेवन की वजह से महिलाएं पित्त की पत्थरी का शिकार हो रही हैं। इसलिए महिलाओं को अपने खानपान में बदलाव करने की आवश्यकता है। - डॉ. अश्वनी, सर्जन मेडिकल कॉलेज चंबा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed