तीस नवंबर तक तैयार करो डीडीयू, केएनएच के नए भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने लोनिवि को आदेश दिए कि कमला नेहरू अस्पताल और डीडीयू के नए भवन का निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूरा होना चाहिए। विभाग को दो टूक कहा है कि अगर पैसे की कोई कमी आ रही है तो वह मुझे बताएं। मंत्री ने अमृत मिशन के तहत अस्पताल परिसर में बनाए जाने वाले दो लाख लीटर पानी के भंडारण टैंक के काम को भी नवंबर माह तक पूरा करने को कहा। मंत्री ने केएनएच और डीडीयू का निरीक्षण किया। उन्होंने डीडीयू में अवैध कब्जे हटाने के सख्त आदेश दिए।
इससे पहले केएनएच के मीटिंग रूम में मौजूद अधिशासी अभियंता अयूब चौधरी से मंत्री ने पूछा कि काम कहां तक पहुंचा है। इस पर वह संतोषजनक जवाब नही दे पाएं। भवन का अभी तक 40 फीसदी कार्य पूरा हुआ है। हालांकि उन्होंने काम जल्द पूरा हो जाएगा। इधर उन्होंने अस्पताल में लगते जाम की समस्या को देखते हुए सड़क को कार्ट रोड तक चौड़ा करने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने अस्पताल में आरकेएस बजट, दवाइयां और स्टाफ को आ रही परेशानियों को सुना।
दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब वह डीडीयू अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चारों ओर अवैध कब्जों को देखने के बाद उन्होंने दो टूक कहते हुए कहा कि इन अवैध कब्जों को यहां से हटाया जाए। वे आपातकालीन भवन में गए। उन्होंने यहां रेडियोलोजी इक्यूपमेंट की फिटिंग जल्द करने को कहा। स्वास्थ्य निदेशक को कहा कि टांडा की तर्ज पर यहां पर सभी चीजों को एक के बाद सही फिनिशिंग देकर लगाएं। इस मौके पर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बलदेव ठाकुर भी मौजूद रहे।
ब्यूटीफिकेशन काम भी करें अस्पताल में
केएनएच में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल में ब्यूटीफिकेशन का काम भी किया जाए। अस्पताल के चारों ओर सुंदर फूल लगाए जाए।
आईसीयू में भी पहुंचे मंत्री
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आईसीयू पहुंचे। बच्चों को संक्रमण न हो इसके लिए उन्होंने गाउन और पैरों में अलग से जूते लगाए और आईसीयू में बच्चों के पास पहुंचे। इसके बाद वह लेबर रूम भी गए।
आरकेएस बजट भी पूछा
स्वास्थ्य मंत्री को एमएस ने बताया कि एक करोड़ का बजट है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को भी कुछ सुविधाएं यहां मिलनी चाहिए। इस पर मंत्री ने बताया कि इस बारे में फाइनेंस सेक्रेटरी से बात करेंगे।
पूरे भवन का किया निरीक्षण
डीडीयू पहुंचने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड, रेडियोलोजी, नर्सिंग स्टेशन, आर्थों, आईसीयू, सहित प्राइवेट वार्ड का निरीक्षण किया।
2.25 करोड़ बिजली का एस्टीमेट
डीडीयू अस्पताल में बिजली के लिए 2.25 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। वही पानी की समस्या को दूर करने के लिए 20 से 25 हजार लीटर पानी के भंडारण क्षमता बढ़ाने को कहा।
यह रहे मौजूद
डॉ. एलएस चौधरी, डिप्टी एमएस डॉ. सुभाष चौहान, आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. केपी चौधरी, डीडीयू एमएस डॉ. रंजना राव मौजूद रहे।