हेल्थ कैंप में जांचा 155 लोगों का स्वास्थ्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टुटीकंडी रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गीता मंदिर में लगाए चिकित्सा शिविर में 155 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आरोग्य भारती और भारत विकास परिषद की ओर से ये कैंप लगाया गया।
इसमें पंचकर्मा विशेषज्ञ डा. केडी शर्मा, स्त्री रोग और पाइल्स रोग विशेषज्ञ डा. शैली बंसल, दवा विशेषज्ञ डा. देव प्रकाश शर्मा ने मरीजों की जांच की। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी गईं।
शिविर में 78 मरीजों के टीएफटी, एलएफटी, एचबी, शूगर, यूरिक एसिड, ग्लूकोज के टेस्ट निशुल्क किए गए। सोसाइटी के महासचिव संजय जमवाल ने कहा है कि समय-समय पर इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी सोसाइटी इस तरह के आयोजन करेगी।