फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hati case: Bhim Army Chief warned, tweeted and said – If given tribal status, there will be an indefinite agit

हाटी मामला: भीम आर्मी चीफ ने चेताया, बोले- जनजातीय दर्जा दिया तो सीएम आवास पर करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन

Fri, 26 Aug 2022 03:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Aug 2022 03:44 PM IST
सार

सिरमौर जिले के गिरिपार के हाटी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के लिए चल रही कवायद को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है।  अब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर सरकार को चेताया है। 

विज्ञापन
Hati case: Bhim Army Chief warned, tweeted and said – If given tribal status, there will be an indefinite agit
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार के हाटी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के लिए चल रही कवायद को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ अनुसूचित जाति वर्ग के लोग पहले ही सड़कों पर उतर चुके हैं। अब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर सरकार को चेताया है। आजाद ने ट्वीट किया कि हिमाचल सरकार गिरिपार क्षेत्र के लिए जनजातीय क्षेत्र के दर्जे का षड्यंत्र कर क्षेत्र की 40 फीसदी अनुसूचित जाति/जनजाति आबादी के सांविधानिक अधिकारों पर डाका डालने का काम कर रही है। सरकार इस षड़यंत्र को तत्काल रोके, वरना इस अन्याय के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।    

विज्ञापन



गौरतलब है कि हाटी समुदाय पांच दशकों से जनजातीय दर्जा देने की मांग कर रहा है। क्षेत्र के लोग जौनसार बाबर की तर्ज पर जनजातीय दर्ज की मांग कर रहे हैं। हाटी समुदाय 1967 से जनजातीय दर्जा देने की मांग करता आ रहा है, क्योंकि इसी वर्ष केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के जौनसार बाबर को जनजातीय दर्जा दे दिया था। जौनसार बाबर और गिरिपार क्षेत्र के मध्य में टौंस नदी ही है। इसे आधार बनाते हुए हाटी समुदाय भी ट्राइबल का दर्जा मांग रहा है। वर्तमान में मामला केंद्र सरकार के विचाराधीन है। हाटी क्षेत्र में 156 पंचायतों की तीन लाख की आबादी है। इसकी आबादी सिरमौर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अलावा शिमला, सोलन व चौपाल आदि क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed