फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hasni dead body digged out for postmortem chamba himachal pradesh

हसनी को मिलेगा इंसाफ, कब्र खोदकर निकाली जाएगी लाश

Tue, 08 May 2018 12:33 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 08 May 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
Hasni dead body digged out for postmortem chamba himachal pradesh

ठंडू (सिल्लाघराट) में एक केस का खुलासा करने और मौत की असली वजह जानने के लिए अब कब्र से लाश को निकाला जाएगा। मामला हिमाचल के चंबा जिले का है। पुलिस एसडीएम तीसा से अनुमति लेकर मंगलवार को खपरी में दफनाए महिला के शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराएगी।

विज्ञापन


यह शव हसनी का है, जिसकी बीते चार मई को मौत हो गई थी। दरअसल, मृतका के पिता रमजान की तहरीर पर पुलिस ने यह कदम उठाया है। रमजान, निवासी गांव खपरी, डाकघर चुराह ने बताया कि बीते 4 मई को उसके दामाद ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी हसनी गश खाकर बेहोश हो गई है जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया है।
विज्ञापन


रमजान ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बेटी के शव को दफना दिया। उस दौरान उन्हें अपने दामाद पर शक नहीं हुआ। लेकिन दो दिन बाद उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की मौत बीमारी की वजह से नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई है। इसलिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किया जाएगा गिरफ्तार

Hasni dead body digged out for postmortem chamba himachal pradesh

उधर, पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के पति हनीफ पुत्र दीना निवासी गांव ठंडू (सिल्लाघराट) के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। चंबा थाना की टीम महिला के ससुराल रवाना हो गई है, जहां मौत से जुड़े तथ्यों की बारीकी से जांच की जाएगी। महिला के पति को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

मृतका हसनी के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 9 वर्ष का है, दूसरा बेटा 7 वर्ष और एक बेटी डेढ़ वर्ष की है। पुलिस इस मामले में बच्चों से भी पूछताछ कर सकती है।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि रमजान ने शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन दिन पहले मरी उनकी बेटी की हत्या की गई थी। इसको लेकर गंभीरता से जांच की जाएगी। डीएसपी हेडक्वार्टर और थाना की टीम को मौके पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed