फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   haryana govt hounored bJP MLA rajeev bindal.

भाजपा विधायक बिंदल को हरियाणा सरकार ने दिया ताम्रपत्र

Thu, 28 Jan 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 28 Jan 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
haryana govt hounored bJP MLA rajeev bindal.

प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री और नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल को गणतंत्र दिवस पर हरियाणा सरकार ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए ताम्रपत्र से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री नायब सैनी ने प्रदान किया।

विज्ञापन


नायब सैनी ने भव्य समारोह के दौरान बताया कि डा. राजीव बिंदल 1975 में आयुर्वेदिक महाविद्यालय कुरुक्षेत्र के छात्र थे। 25 जून, 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल की घोषणा की थी। इस दौरान प्रेस की आजादी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।
विज्ञापन


मीडिया की आजादी को लेकर डा. राजीव बिंदल ने इसका विरोध किया। इसका नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया था। आपातकाल के दौरान अखबारों में खबरें बंद हो गई थीं। ऐसे मौके पर खबरें छापने और उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का जिम्मा डा. बिंदल ने अन्य साथियों के साथ अपने हाथ में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस को यह नागवार गुजरा और उन्होंने धरपकड़ शुरू की। 1975 से 77 तक डा. बिंदल को जेल में डाल दिया गया। कहा कि आपातकाल का सामना करते हुए लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए संघर्ष को हरियाणा सरकार ने सम्मान दिया। डा. राजीव बिंदल को विशिष्ट परिचय पत्र एवं ताम्रपत्र भेंट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed