सुसाइड केसः अब आरोपी की मां ने किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर में हुए मां बेटी के सुसाइड केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर तीन में मां-बेटी के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक शम्मी ठाकुर की मां पूनम ठाकुर शुक्रवार को नादौन में मीडिया से रूबरू हुईं। पूनम ने कहा कि सुमन कौशल के सुसाइड नोट में दर्शाई गई तिथियों के दौरान दोनों बरवाड़ा में थी।
पूनम ने सवाल किया कि यह सुसाइड नोट कहां लिखा गया। यदि ससुराल में लिखा गया तो वहां रह रहे परिजनों से भी गहन पूछताछ होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह पंचायत की वार्ड पंच हैं। अगर किसी प्रकार की मेरे लड़के से परेशानी थी तो एक बार हमारे परिवार या पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की। आरोपी युवक की मां ने सरकार और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
अगर दोषी है बेटा तो सजा दो
पूनम ठाकुर ने कहा है कि यदि उसके बेटे का कोई दोष है तो उसे अवश्य सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि शम्मी ने उसे काफी पहले अक्षिता के साथ शादी करने की बात कही थी। मैंने उसे यह समझाया था कि हम वर पक्ष वाले हैं।
इसलिए यदि कन्या पक्ष स्वयं आकर बात करेगा तो ही हम इसकी सहमति देंगे। पूनम ने यह भी बताया कि उसका बेटा अकसर अक्षिता का जिक्र करता रहता था। शम्मी ठाकुर ने अपनी मां को बताया था कि अक्षिता की मां पहले तैयार नहीं थी, लेकिन बाद में यह कहती थी कि जब उसकी आयु 18 वर्ष से ऊपर हो जाएगी तो इस पर विचार किया जाएगा।