फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur News: Under construction bridge collapsed in Chief Minister Sukhu's home district

Hamirpur News: मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह जिले में निर्माणाधीन पुल हुआ ध्वस्त

Thu, 30 Mar 2023 08:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Mar 2023 08:44 PM IST
सार

पुल के निर्माण कार्य का टेंडर लोक निर्माण विभाग ने एक भाजपा नेता को आवंटित किया है लेकिन मुख्यमंत्री के गृह जिले में टूटे इस पुल ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Hamirpur News: Under construction bridge collapsed in Chief Minister Sukhu's home district
निर्माणाधीन पुल हुआ ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में बुधवार देर रात एक निर्माणाधीन पुल के स्लैब के टूटकर दो हिस्से हो गए। गनीमत रही कि जब पुल टूटा उस वक्त मौके पर कोई मजदूर नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुल के निर्माण कार्य का टेंडर लोक निर्माण विभाग ने एक भाजपा नेता को आवंटित किया है लेकिन मुख्यमंत्री के गृह जिले में टूटे इस पुल ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने विधानसभा क्षेत्र भोरंज के तहत कोट-जाहू रोड और पुल का टेंडर वर्ष 2.42 करोड़ में 2020-21 में आवंटित किया था। पुल की कुल लंबाई 75 मीटर और सड़क की लंबाई दो किलोमीटर है। जिस खड्ड पर यह पुल बन रहा है, वहां नक्शे के अनुसार चार पिलर खड़े किए जा रहे हैं। 75 मीटर लंबे इस पुल पर 25-25 मीटर के तीन स्लैब पड़ने हैं।

विज्ञापन


सभी औपचारिकताएं पूरा करने के बाद भाजपा नेता ने इस पुल और सड़क का टेंडर हासिल किया है। टेंडर के बाद संबंधित ठेकेदार ने पुल का निर्माण कार्य शुरू किया। एक स्लैब संबंधित ठेकेदार ने डाल दिया है। स्लैब डालने के बाद बुधवार को दिन के समय पुल की शटरिंग खोली गई लेकिन यह पुल कुछ घंटे भी सहन नहीं कर सका और बुधवार देर रात को स्लैब के दो हिस्से होकर नीचे गिर गए। हैरानी की बात यह है कि पुल का स्लैब गिरने के बाद संबंधित स्थल से सारा मैटीरियल ही गायब कर दिया। ऐसा लग रहा है कि यहां पुल था ही नहीं। लोक निर्माण विभाग ने उच्चाधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व ही संबंधित निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया था और उसे दौरान इसमें खामियां बताई थीं लेकिन पूर्व में विभाग के उपमंडल स्तर के अधिकारी क्या करते रहे, इस पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन


 अधिकारियों ने आंखों में पट्टी बांध कर दी पेमेंट
वर्ष 2020 में इस पुल का कार्य आवंटित शुरू हुआ था और 2021 में कार्य शुरु हुआ जिसमें से करीब 35 फीसदी कार्य का भुगतान संबंधित ठेकेदार को किया जा चुका है। यहां पर अधिशासी अभियंता भोरंज के पद पर पहले वीरेंद्र गुलेरिया, उनके बाद अरविंद लखनपाल और अभी हाल ही में इंजीनियर प्रमोद कश्यप सेवाएं दे चुके हैं। बीते सप्ताह ही अधिशासी अभियंता प्रमोद कश्यप पदोन्नत होकर यहां से रिलीव हो गए हैं। वर्तमान में अधिशासी अभियंता टौणी देवी केके भारद्वाज के पास भोरंज के अधिशासी अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार है। जब कोई प्रोजेक्ट का टेंडर आवंटित होता है तो संबंधित ठेकेदार के निर्माण कार्य पर जेई, एसडीओ और एक्सईएन को समय-समय पर निरीक्षण करना होता है। जितना काम होता है, उस हिसाब से एमबी में प्रवृष्टि कर संबंधित ठेकेदार को भुगतान का क्रम काम खत्म होने तक जारी रहता है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या विभाग के अधिकारियों ने आंखों पर पट्टी बांध कर बिना गुणवत्ता जांचे ही संबंधित ठेकेदार को भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कहते हैं अधिकारी

कोट-जाहू रोड पर बन रहे पुल का गत दिवस उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण किया था। पुल में तकनीकी कमियां पाई गई थीं। संबंधित ठेकेदार को दिशा-निर्देश जारी किए थे।-अनिल कुमार शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोरंज


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से पुल के संदर्भ में रिपोर्ट मांग गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को आगामी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।-ई. विजय चौधरी, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed