जमकर बरसेंगे बदरा, दो दिन अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 21 और 22 अप्रैल को अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 20 से 24 अप्रैल तक प्रदेश भर में बारिश का पूर्वानुमान है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तो मंगलवार शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा चढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में लू चलना शुरू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि शिमला में अप्रैल महीने के दौरान 28-29 डिग्री तक सामान्य तापमान रहता है। साल 2010 में शिमला का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक अप्रैल में ऊना का अधिकतम तापमान 17 अप्रैल 2010 में सबसे अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बीते सात साल के दौरान अप्रैल में ऊना का पारा 42 डिग्री तक चढ़ा है।
कहां कितना अधिकतम तापमान
शिमला 27.4
धर्मशाला 31.4
मनाली 25.6
सुंदरनगर 35.8
भुंतर 34.8
कल्पा 25.2
नाहन 32.9
सोलन 33.5
चंबा 34.0
हमीरपुर 37.5
बिलासपुर 37.4
मंडी 33.1
कांगड़ा 36.4