फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Habitual drug trafficker sentenced to three months in prison, 34 behind bars so far

Shimla News: आदतन नशा तस्कर को तीन माह के लिए भेजा जेल, अभी तक 34 सलाखों क पीछे

Thu, 23 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Habitual drug trafficker sentenced to three months in prison, 34 behind bars so far
पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद सुन्नी पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं तस्करी के चार मामले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने एक और आदतन नशा तस्कर को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है। शिमला पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत अभी तक 34 आरोपियों को जेल भेजा है।
पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। आरोपी की पहचान खेमराज उर्फ सनी वालिया निवासी गांव एवं डाकघर बसंतपुर, तहसील जिला शिमला के रूप में हुई है। सुन्नी पुलिस ने डीसीआरबी की टीम के सहयोग से आरोपी को बसंतपुर क्षेत्र से हिरासत में लिया है। आरोपी को आदर्श कारागार कंडा में भेज दिया है। खेमराज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के चार केस दर्ज हैं। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी अभी भी नशा तस्करी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से संलिप्त था। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने आरोपी के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत आगामी कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सुन्नी में तीन और थाना बालूगंज में एक केस दर्ज है। इसके अलावा एक अन्य केस भी थाना ढली के तहत आरोपी के खिलाफ दर्ज किया है। नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए अब पुलिस पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत आदतन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसका मकसद बार-बार नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक और आदतन नशा तस्कर को पुलिस ने धारा 3 (1) के तहत कार्रवाई करते हुए डिटेंशन की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article